धामनोद/धरमपुरी मंडल में सम्पन्न हुई किसान सम्मान यात्रा..अब नालछा में~~
मनीष छाबड़ा धामनोद~~
धामनोद ~~ मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा द्वारा निकाली जा रही किसान सम्मान यात्रा का धरमपूरी विधानसभा में पांच दिवस की यात्रा पूर्ण हुई जिसमें धरमपूरी मंडल के प्रत्येक पंचायत में यात्रा भ्रमण करते हुए मंडल में इसका समापन हुआ यात्रा मुख्य रूप से धानी से प्रारंभ होकर ढापला कछवानिया सरजापुर बगवानिया होते हुए काकदीया उमरिया पहुंचकर उसका समापन हुआ यहाँ से यात्रा ने नालछा मंडल के लिए प्रस्थान किया। यात्रा के दौरान प्रत्येक गांव में बड़ी संख्या में किसान भी शामिल रहे।उपस्थित किसानों को यात्रा में चल रहे भाजपा नेताओं ने शाल एवं श्रीफल देकर सम्मान किया यात्रा के दौरान प्रमुख रुप से धार महू सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर विधायक कालू सिंह ठाकुर मंडल अध्यक्ष सुभाष चक्की वाला जनपद अध्यक्ष विद्या अरुण मालवीय जिला उपाध्यक्ष गोपाल सोलंकी जिला पंचायत कृषि समिति सभापति विष्णु मालधारी विधानसभा यात्रा प्रभारी बृजेंद्र सिंह चौहान सह प्रभारी राधेश्याम धाडीया सरपंच भारत सिंह परिहार नगीन सोनी नरेंद्र पटेल सुभाष पटेल दिलीप सोलंकी दिलीप सोलंकी करण कहिर सुभाष पटेल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सलग्न फ़ोटो -समापन पर भी किया सम्मान

Post A Comment: