बड़वानी~अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हिंदू संगठनों के नाम पर चंदा मांगने का मामला, पुलिस से सख्त कार्यवाही की मांग~~
बड़वानी:- जागृत हिंदू मंच एवं अन्य हिंदू संगठनों के नाम पर कार्यक्रम आयोजित करने का हवाला देकर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चंदा मांगे जाने की शिकायत को लेकर जागृत हिंदू मंच एवं अन्य हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने बड़वानी नगर पुलिस थाना पहुंचकर नगर निरीक्षक श्री दिनेश कुशवाह से भेंट की एवं सख्त कार्यवाही की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने नगर निरीक्षक को अवगत कराया कि कुछ अज्ञात लोग जागृत हिंदू मंच व अन्य हिंदू संगठनों का नाम लेकर आमजन से चंदा मांग रहे हैं, जिससे संगठन की छवि धूमिल हो रही है। ऐसे व्यक्तियों की शीघ्र पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए।
इसके साथ ही पूर्व में धरना-आंदोलन के दौरान सौंपे गए ज्ञापन के बिंदुओं की ओर भी ध्यान आकृष्ट कराया गया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा धार्मिक स्थलों सहित मस्जिदों से पाँच समय अजान ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से किए जाने तथा खुलेआम अंडा, मांस एवं मछली की दुकानों के संचालन पर सख्ती से रोक लगाने के जो आदेश जारी किए गए हैं, उनका अभी तक प्रभावी रूप से पालन नहीं हो रहा है। इस संबंध में भी आवश्यक कार्यवाही किए जाने की मांग की गई।
नगर निरीक्षक श्री दिनेश कुशवाह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि शिकायत की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर पर जागृत हिंदू मंच की ओर से सर्वश्री कृष्णा गोले, राजेश राठौड़, दीपक जेमन, भगवती प्रसाद सोनी एवं राहुल चौहान उपस्थित रहे।

Post A Comment: