बड़वानी~निमाड़ श्री राज्य स्तरीय बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप~~
बड़वानी /निमाड़ श्री राज्य स्तरीय बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन 16 फरवरी शुक्रवार को शाम 6 बजे सरलम वाटिका झामरिया गार्डन बड़वानी में राज्य शरीर सौष्ठव संस्था उज्जैन के तत्वाधान में बॉडीबिल्डर अपनी मांसपेशियों का संगीत की धुनो पर प्रदर्शन करेंगे। बड़वानी जिला बॉडीबिल्डिंग संगठन के सचिव मनीष गुप्ता ने बताया मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों के 150 से भी अधिक खिलाड़ी सहभागिता करेंगे । यह चैंपियनशिप 10 वजन वर्गों में होगी बड़वानी जिले से आठ खिलाड़ी भाग लेंगे।


Post A Comment: