बड़वानी~इंस्पायर अवार्ड में पांच विद्यालय से 6 बच्चों का चयन और एक विद्यालय ऐसा भी जिसने चयन की परंपरा बनाई~~
बड़वानी ~इंस्पायर अवार्ड मानक के जिला विज्ञान अधिकारी एवं शा.उ.मा.वि. लोनसरा खुर्द के प्रभारी प्राचार्य श्री विनोद सागर ने जानकारी देते हुए बताया कि इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में जिले की तीन शासकीय एवं दो अशासकीय विद्यालयों के कुल छह विद्यार्थियों का चयन हुआ है। साथ ही शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवती ऐसी संस्था रही जिसने चयन की परंपरा बनाई। यहां विगत वर्ष भी दो बच्चों का इंस्पायर अवार्ड में चयन हुआ था उनके प्राचार्य श्री असलम खान ने भी बच्चों को बधाई दी है।
भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने वर्ष 2024 की इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी की है जिसके अनुसार बड़वानी जिले के शास.उ.मा.वि.लोनसरा खुर्द के शमीराम रावत, शास.उ.मा.वि. वरला के दीपेश, शास.उ.मा.वि.भवती की राधिका वास्कले तथा अशासकीय विद्यालय सीरवी इंटरनेशनल करी के विद्यार्थी पुष्पराज नरगावे तथा रेडिएंट कॉन्वेंट स्कूल राजपुर की 2 छात्राओं,रंजना भाविनी एवम अक्षदा गोस्वामी ने इंस्पायर अवार्डी होने का गौरव प्राप्त किया है।चयनित विद्यार्थियों को उनके प्राचार्य एवम जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती शीला चौहान ने शुभकामनाएं दी है।
क्या है इंस्पायर अवार्ड योजना
श्री विनोद सागर के अनुसार भारत सरकार के विज्ञान एवम प्रौद्योगिकी विभाग की इंस्पायर अवार्ड योजना में प्रत्येक विद्यालय से तीन विचार आमंत्रित किए जाते है। विद्यार्थियों के मौलिक विचार जो व्यवहारिक नवीनता, सामाजिक उपयोगिता, पर्यावरण अनुकूलता के साथ वर्तमान तकनीक को बेहतर बना सके, का चयन किया जाता है तथा चयनित प्रतिभागी को उस विचार आधारित परियोजना निर्माण हेतु राशि 10 हजार रूपये उनके बैंक खाते में प्रदाय की जाती है साथ ही जिला स्तर पर चयनित इन विद्यार्थियों के मॉडल की प्रदर्शनी आयोजित की जाती है,जिसमें चयन होने पर भी प्रोत्साहन हेतु राशि प्रदाय की जाती है। इस योजना का उद्देश्य बच्चों की विज्ञान के प्रति रूचि जागृत करना तथा वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना है। इंस्पायर अवार्ड योजना बच्चों में छुपे वैज्ञानिक को तलाशने-तराशने का कार्य बखूबी कर रही है। आवश्यकता है अधिकाधिक विद्यालय इसमें सहभागिता करें।
कलेक्टर डॉ. राहुल हरिदास फटिंग ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर कहा कि इंस्पायर अवार्ड योजना के माध्यम से विद्यार्थियों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण की परख हुई है। इस हेतु सभी बल वैज्ञानिक और उनके मार्गदर्शी शिक्षक बधाई के पात्र हैं।


Post A Comment: