धार~मोत के घाट से पहचान बन चुके गणेश घाट(NH3) पर अब दर्दनाक हादसे होना बंद हो जाएंगे:- डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी~~

राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी का निरंतर प्रयास हुआ सफल~~

खलघाट-मानपुर NH-3 (गणेशघाट) पर पर होने वाली भीषण दुर्घटनाओं पर लगेगी लगाम~~

107 करोड़ की लागत से 9 किमी नई 3 लेन सड़क का निर्माण कार्य हुआ प्रारंभ~~




अति संवेदनशील घाट की तकनीकी खामियों को दूर कर नवीन मार्ग की स्वीकृति के लिए राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने क्षेत्र की जनता की और से देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी जी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।।

विगत वर्ष दिसंबर 2022 में राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने संसद के शीत कालीन सत्र में शून्यकाल के दौरान सदन में खलघाट-मानपुर एनएच-3 पर आये दिन होने वाली गम्भीर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सरकार एवं विभागीय मंत्री के ध्यानाकर्षण में लाकर अविलंब समाधान करने का आग्रह किया था।।

राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने सदन में उक्त गंभीर विषय पर सरकार का ध्यानाकर्षित करते हुए बताया था कि खलघाट-मानपुर NH-3 के मध्य होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से न जाने कितनी माताओ ने अपने बेटों को, बहनों ने अपने भाइयों को, छोटे-छोटे मासूम बच्चों ने अपने माता-पिता व अन्य सगे सम्बन्धियों को खोया है, और यह स्थिति निरन्तर बनी हुई है।
सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं के आंकड़ों के अनुसार लगभग 70% सड़क दुर्घटनाएं मनुष्य की गलतियों के कारण होती है और लगभग 3-4 % सड़क में गड्ढों एवं अन्य कमियों के कारण होती है।
इसी मार्ग के गणेश घाट पर एक किलोमीटर के दायरे में सैकड़ों दुर्घटनाएं हो चुकी है,जो कि निरंतर होने वाली घटनाओं का स्थान बन चुका है।
राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने आंकड़ों सहित अपनी बात रखते हुए बताया था कि खलघाट-मानपुर (दूरी लगभग 70किलोमीटर) सड़क दुर्घटनाओं के विषय पर हुए एक अध्ययन अनुसार वर्ष 2016 से 2018 कुल 978 दुर्घटनाएं हुई जिसमें 1267 लोगो की मृत्यु हुई है । इसी दौरान 626 माइनर बच्चों एवं न जाने कितने नो-जवानों की जीवन लीला समाप्त हो गयी।
विगत 17.07.2022 को महाराष्ट्र परिवहन की एक बस भी इसी रोड़ पर स्थित नर्मदा नदी में गिरने से लगभग 13 लोगों की मृत्यु हो गयी थी।।
सांसद डॉ. सोलंकी ने बताया था कि क्षेत्र की जनता ने मुम्बई-आगरा मार्ग के इस स्थान पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के साथ ही मार्ग की तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए कई बार मांग की है जो आज भी लंबित रही।।

अपने संबोधन राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने सभापति के माध्यम से सरकार से आग्रह किया करते हुए राजमार्ग-3 पर होने वाली दुर्घटनाओं से बचने के लिए ठोस से भी ठोस कदम उठाने के लिए आग्रह किया था ताकि कोई माँ अपने लाल को और कोई बहन अपने भाई को राखी बांधने के लिये न तरसे।
Share To:

Post A Comment: