बड़वानी~मतदान केंद्र संशोधन हेतु जिला निर्वाचन एवम उप जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन दिया~~
बड़वानी :- बड़वानी विधानसभा क्षेत्र के तहत बड़वानी नगर के वार्ड क्रमांक 7 में कुल 3 मतदान केंद्र है, जिनमे से 2 बूथ शासकीय कन्या हाई स्कूल में स्थित है एवम 1 केंद्र रोटरी हाई स्कूल में स्थित है एक ही वार्ड के मतदान केंद्र अलग-अलग भवन में होने से मतदाताओं, राजनीतिक दलों एवम निर्वाचन में लगे शासकीय अमले को भी अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है इसलिए वार्ड क्रमांक 7 के तीनों मतदान केंद्र को शासकीय कन्या हाई स्कूल में करने की मांग को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवम कलेक्टर व अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी एवम अतिरिक्त कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया, ज्ञापन बड़वानी भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णा गोले, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष आदिल तिगाले, जितेंद्र देवजीत एवम राजेश राठौड़ ने सौंपा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।


Post A Comment: