धार~शहर के तालाबों में पर्याप्त पानी नटनागरा तालाब से पानी चोरी रोकना होगी~~

तभी गर्मी में नहीं आएगी दिक्कत 
 
बैकअप प्लान के हिसाब से हो रहा जल वितरण

धार~( डॉ. अशोक शास्त्री )




धार. इस साल हुई अच्छी बारिश के कारण शहर की जनता की प्यास बुझाने वाले तालाबों में पर्याप्त पानी है। नपा गर्मी की शुरुआत के पहले से ही प्रतिदिन पानी देने के बजाय लोगों को नलकूपों के माध्यम से दो दिन छोड़कर पानी दे रही हैं, अधिकारियों की माने तो ऐसा एसलिए किया जा रहा हैं, कि गर्मी के मौसम में मई से लेकर जून तक काफी दिक्कतें सप्लाई में आती है। जिसके कारण उस समय का ध्यान रखते हुए अभी से बैकअप प्लान तैयार किया गया तथा दो दिन छोडकर पानी दे रहे है। क्योंकि इस साल भी गर्मी के दिनों में पानी जून के बाद रुक गया था, जुलाई माह में भी बहुत अधिक बारिश नहीं हुई थी, अगले साल इस प्रकार की स्थिति बनती हैं, तो अभी से इस और ध्यान दिया जा रहा है।
शहर के सभी तालाब सीतापाट, नटनागरा, देवी सागर तालाबों में पर्याप्त मात्रा में पानी भर गया। इसी प्रकार लेंडिया तालाब में पानी की आवक ज्यादा हो गई थी। वहीं नगर पालिका कर्मचारियों को विशेष रुप से इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि तालाबों से पानी चोरी नहीं हो। क्योंकि सिंचाई के लिए तालाबों से यदि पानी चोरी होता हैं, तो गर्मी के दिनों में जल संकट की समस्या सामने आ सकती है। अगर अभी ध्यान नहीं दिया तो अप्रैल-मई में तालाब साथ छोड़ देते हैं और शहर में लोगों को जल समस्या का सामना करना पड़ता है। नटनागर तालाब में हो रही पानी चोरी को रोकना होगा। लोग कई बार यहां खेती के लिए पानी की चोरी करते है। इसमें नगर पालिका को अभी से इस बात का ध्यान रखना होगा कि पानी चोरी ना हो। सीएमओ निशिंकत शुक्ला ने बताया कि तालाबों से पानी चोरी रोकने के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया है। निगरानी के लिए टीम गठित की गई है। तालाबों में अभी पर्याप्त पानी हैं, आम लोगों को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
Share To:

Post A Comment: