झाबुआ~ऐसी सुरक्षा में दखल देना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन-स्ट्रॉग रूम के बाहर तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था~~
दो लेयर की सुरक्षा के बाद सीसीटीवी कैमरे से भी की जा रही निगरानी~~
झाबुआ। ब्यूरो चीफ -संजय जैन~~
पॉलिटेक्निक कॉलेज झाबुआ में बनाए गए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा ऐसी की बिना अनुमति किसी की भी दखल अंदाजी मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। 24 घंटे दोहरी लेयर सुरक्षा प्रदान की जा रही है। बाहरी हिस्से की सुरक्षा विशेष सशस्त्र बल के जवान कर रहे हैं। वहीं आंतरिक हिस्से में सीआरपीएफ का एक प्लाटून तैनात है। इन सब के अलावा तीसरी सुरक्षा के रूप में सीसीटीव्ही कैमरे से भी 24 घंटे निगरानी की जा रही है।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के झाबुआ पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम को दोहरी लेयर सुरक्षा से सुरक्षित किया गया है। स्ट्रांग रूम के बाहरी हिस्से में विशेष सशस्त्र बल को तैनात किया गया है। स्ट्रांग रूम के आंतरिक हिस्से में सीआरपीएफ का एक प्लाटून तैयार किया गया है,जो 24 घंटे स्ट्रांग रूम पर पैनी नजर रखते हुए दोहरी लेयर में सुरक्षा कर रहे हैं। वहीं स्ट्रांग रूम का आंतरिक हिस्सा पूर्णत सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में है।
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्ट्रांग रूम की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रमुख दलों अधिकृत प्रत्याशी द्वारा असामयिक स्ट्रांग रूम की चैकिंग करने का प्रावधान है। पॉलिटेक्निक कॉलेज झाबुआ का मेन गेट को बंद रखा गया है। गेट के अंदर बड़ी टीवी स्क्रीन पर स्ट्रांग रूम की सम्पूर्ण गतिविधिया सीसीटीवी के माध्यम से 24 घंटे चल रही है। जिसे प्रमुख दलों के प्रतिनिधि,अधिकृत प्रत्याशी एवं एजेंट कभी भी आकर देख सक रहे है। गेट के अंदर आने की अनुमति किसी को भी नहीं है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात बल की समय-समय पर चेकिंग कराई जा रही है। रविवार को कलेक्टर तन्वी हुड्डा सहित दूसरे अधिकारियों ने सुरक्षा की व्यवस्था का जायजा लिया था। अब स्ट्रांग रूम 3 दिसंबर मतगणना के दिन ही सुबह खोले जायेंगे।
जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव 2023 के तहत मतदान 17 नवंबर को संपन्न हो चुके हैं। जिले में चुनाव के पूर्व पॉलिटेक्निक कॉलेज झाबुआ को स्ट्रांग रूम बनाया गया था। यहीं से जिले की समस्त 03 विधानसभा के मतदान केंद्रों पर लगे मतदान दल को ईवीएम मशीन आवंटित की गई। इनमें वीवीपैट,कंट्रोल यूनिट, प्रोसेसिंग यूनिट मशीन शामिल है। मतदान के बाद सभी मतदान केंद्रों से मतदान दलों के द्वारा ईवीएम मशीन पुन स्ट्रांग रूम में जमा कराई गई,जिन्हें विस के अनुसार पृथक-पृथक कक्षों में रख कर सीलबंद किया गया है।
ये है स्थिति........................
-पॉलिटेक्निक कॉलेज झाबुआ को बनाया गया हैं स्ट्रांग रूम।
-सभी 03 विस की मतदान केंद्रों की रखी गई है मशीनें।
-वीवीपैट,कंट्रोल यूनिट,प्रोसेसिंग यूनिट मशीन शामिल है।
-24 घंटे दी जा रही दोहरी लेयर सुरक्षा।
-बाहरी हिस्से की विशेष सशस्त्र बल कर रहा निगरानी।
-आंतरिक हिस्से में तैनात सीआरपीएफ का प्लाटून।
-सीसीटीवी कैमरे से की जा रही निगरानी।
कड़ी निगरानी में पूर्णत सुरक्षित .....................
पुलिस आमजन को विश्वास दिलाती है कि,सभी ईवीएम मशीन 24 घंटे सशस्त्र बल एवं सीसीटीवी कैमरो की कड़ी निगरानी में पूर्णत सुरक्षित है। स्ट्रांग रूम 3 दिसंबर मतगणना के दिन ही सुबह खोले जायेंगे।






Post A Comment: