बड़वानी~जिले के दुर्गम एवं दूरस्थ क्षेत्र पाटी के मतदाताओं ने किया घर पर अपने मताधिकार का उपयोग~~




बड़वानी /विधानसभा बड़वानी के दुर्गम एवं दूरस्थ क्षेत्र विकासखण्ड पाटी के ग्रामों में 10 ग्रामीणों के द्वारा घर पर अपने मताधिकार का उपयोग किया गया। इस दौरान वृद्धजन एवं दिव्यांग जनों के परिजनों ने बताया कि दुर्गम क्षेत्र होने से उन्हे मतदान करने जाने में असुविधा होती है, परन्तु निर्वाचन आयोग द्वारा 80 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजन एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए जो सुगम मतदान की सुविधा दी गई है, उसके कारण वे मतदान कर पाये है।
 जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार 80 वर्ष से अधिक आयु के ग्राम बमनाली निवासी रेलबाई लुदा एवं बुटी सिकला ने, ग्राम घुघसी निवासी सुतारिया थावरिया, काहरी ओनू तथा खुशाल मोना ने, ग्राम मुवासवाड़ा निवासी सुरमी सुरभान ने तथा नलती निवासी दलीबाई कोल्या, बुदलीबाई खुमसिंह, कालू देवजी तथा डेटली बेलदार ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। 
प्रेक्षक की उपस्थिति में हुआ घर पर मतदान 
 बड़वानी शहर की पानवाड़ी निवासी श्रीमती जेहरा बी ने भी अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस दौरान सामान्य प्रेक्षक सुश्री रूबल अग्रवाल भी उपस्थित रही । प्रेक्षक ने उन्हे आयोग की सुगम मतदान सुविधा के बारे में बताते हुए मतदान की सम्पूर्ण प्रक्रिया की जानकारी दी।
Share To:

Post A Comment: