बड़वानी ~शिवकुंज में आयोजित हुआ मतदाता जागरूकता मैत्री कबड्डी मैच~~
बड़वानी ~शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित हो यह तभी संभव है जब समाज में मतदान के प्रति जागरूकता लाने के लिए सभी लोग प्रयास करें। भारत के विशाल लोकतंत्र की ताकत मतदान है इसी से हमारा लोकतंत्र सशक्त बनता है। कुछ इस प्रकार के समावेशी विचारों के साथ शिवकुंज योगा ग्रुप के द्वारा शिवकुंज में मतदाता जागरूकता मैत्री कबड्डी मैच का आयोजन किया। युवा सेवन और वरिष्ठ सेवन के बीच मुकाबले में युवा सेवन के द्वारा मतदाता जागरूकता मैत्री मैच में विजय प्राप्त कर यह संदेश दिया कि हर युवा जो मतदाता है वह यह सुनिश्चित करें कि अपने गली, मोहल्ले और ग्राम, शहर आदि क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति मतदान करने से वंचित नहीं रहे।
चुनाव आयोग के द्वारा वरिष्ठ जनों एवं दिव्यांग बंधुओ के साथ-साथ सभी मतदाताओं के लिए सुगम मतदान की व्यवस्था सुनिश्चित की है। शिवकुंज योगा ग्रुप के द्वारा सभी मतदाताओं से अपील की है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर अपना योगदान देवे।

Post A Comment: