धार~स्कूली विद्यार्थियों को यातायात, सायबर अपराध के बारे में किया जागरूक~~
एसपी के निर्देश पर धार में बच्चों की हुई कार्यशाला, महिला अपराध के संबंध में दी जानकारी ~~
धार~( डॉ. अशोक शास्त्री )
धार। अपराधों पर नकेल कंसने के साथ अपराधों से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसमें स्कूली विद्यार्थियों को यातायात नियमों, सायबर अपराध एवं महिला अपराध के संबंध में जानकारी देकर उससे बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है। एसपी मनोजसिंह व एएसपी श्री बाकलवाल निर्देशन व सीएसपी रवीन्द्र वास्कले के मार्गदर्शन में शनिवार को धार में विद्यार्थियों की कार्यशाला आयोजित की गई।
महिलाओं के खिलाफ हिंसा उन्मूलन अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में थाना नौगांव परिसर के मिटिंग हाल में शासकीय जनजातीय कन्या सीनियर छात्रावास, शासकीय जनजातीय संयुक्त कन्या छात्रावास धार, शासकीय जनजातीय संयुक्त बालक छात्रावास धार एवं शासकीय जनजातीय उत्कृष्ट बालक छात्रावास धार के किशोर किशोरियों का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों का पुलिस के प्रति जो नकारात्मक सोच या डर है, उसको दूर करके उनको बाल हितैषी एवं बच्चों को अपनी बात खुल के करने हेतु था।
बाल संरक्षण के बारे में विस्तार से बताया
कार्यक्रम में थाना प्रभारी नौगांव निरीक्षक सविता चौधरी ने बच्चों को बच्चों से संबंधित कानून, बाल संरक्षण के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान थाने की बाल मित्र कक्ष का भी अवलोकन कराया गया। बाल कल्याण पुलिस अधिकारी उपनिरीक्षक फुलकुवंर सिसौदिया ने लारा बच्चों से संबंधित मामले में पुलिस किस तरह कार्य करती है, उसको विस्तार से बताया गया। सायबर शाखा धार प्रभारी भेरुसिंह देवड़ा ने आनलाईन फ्रॉड़, सोशल मीडिया फ्रॉड, लोन फ्रॉड, ओएलएक्स फ्रॉड, टावर कनेक्शन के नाम पर धोखाधडी आदि के संबंध में सायबर संबंधी विस्तृत जानकारी दी। विद्यार्थियों को सायबर फ्राड हो जाने पर तत्काल नेशनल सायबर हेल्प लाईन नम्बर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज कराने तथा सायबर क्राइम से बचने के उपाय व सायबर जागरुकता के संबंध में जानकारी दी। यातायात प्रभारी सूबेदार रोहित निकम ने सड़क पर यातायात नियमों का पालन करने एवं वाहन चलाते समय हेलमेट की अहमियत के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक ममता एचआईएमसी राजेश शर्मा, थाना प्रभारी नौगांव निरीक्षक सविता चौधरी व उनकी टीम, यातायात प्रभारी सूबेदार रोहित निक्कम व उनकी टीम, सायबर शाखा धार प्रभारी भेरुसिंह देवड़ा, आरक्षक प्रशांत सिंह चौहान मौजूद थे।


Post A Comment: