झाबुआ ~जैन श्वेतांबर श्री संघ के वरिष्ठ सरंक्षक आनंदीलाल संघवी का 81 वर्ष में हुआ स्वर्गवास~~




झाबुआ। जैन श्वेतांबर श्री संघ के वरिष्ठ सरंक्षक आनंदीलाल संघवी का 81 वर्षकी आयु में शुक्रवार की रात्रि कैबस्वर्गवास हो गया। प्रतिदिन श्री ऋषभदेव बावन जिनालय में दर्शन वंदन, स्वाध्याय,आरती आदि करना उनका नित्य का नियम था। उन्होंने श्री संघ के वरिष्ठ सरंक्षक के रूप में कई वर्षो तक संघ समाज में अपनी सेवाएं दी। सरल स्वभावी, हंसमुख व मिलनसार व्यक्तित्व के वे धनी थे। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार गेल मुक्तिधाम पर किया गया । मुखाग्नि उनके पुत्र विजय व अजय संघवी ने दी।

श्रद्धांजलि सभा में इन्होंने दी श्रद्धांजलि .......
 सर्वप्रथम श्रद्धांजलि सभा में संचालन के साथ श्वेतांबर श्री जैन संघ के अग्रणी व समाजसेवी यशवंत भंडारी समाज श्वेतांबर श्री संघ के अध्यक्ष मनोहरलाल भंडारी, पूर्व अध्यक्ष संजय मेहता, दिगम्बर जैन श्री संघ व वरिष्ठ अभिभाषक रमेश दोशी ,श्री वर्धमान स्थानक संघ अध्यक्ष प्रदीप रूनवाल, थांदला से स्थानक जैन श्री संघ व वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र कांकरिया,जितेंद्र घोड़ावत, संजय कांठी, पंकज कोठारी, रिंकू रूनवाल और झाबुआ जैन समाज के व वरिष्ठ पत्रकार संजय जगावत आदि ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

आज उठावना सुबह साढ़े दस बजे रखा गया था.....
झाबुआ के बावन जिनालय स्थित भवन में आज सुबह साढ़े दस बजे उठावना रखा गया था। सुबह जिनालय में चैत्य वंदन के पश्चात झाबुआ में चातुर्मास हेतु विराजित परम पूज्य चंद्र यश विजयजी मासा.द्वारा मांगलिक फरमाई गयी। जिसमे चारो श्री जैन संघ, अभिभाषक संघ के साथ बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment: