झाबुआ~सचिव, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया~~



 झाबुआ। कल स्वतंत्र कुमार सिंह (IAS) सचिव, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग भोपाल नेबैठक के पश्चात् विभिन्न मतदान केंद्र जिनमे ग्राम ढेकल बड़ी, पाडलवा एवं बन के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया । 
                        सचिव स्वतंत्र कुमार सिंह (IAS) ने बीएलओ से मतदाताओं एवं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं मतदाता सूची में शुद्धिकरण कर कार्य को पूरी सजगता के साथ पूर्ण करने एवं सभी 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र व्यक्तियों के नाम जोड़ने को कहा गया। इसी के साथ स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने एवं मतदान केंद्रों पर किसी भी मतदाता को कोई परेशानी ना हो इसके के लिए विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को जानकारी के साथ ही पेयजल, प्रकाश, शौचालय, रैंप आदि व्यवस्थाओं हेतु आवश्यक निर्देश दिए । 
Share To:

Post A Comment: