धार~बड़पिपली में तेंदुए की आमद, पग मार्क मिले~~
धार~( डॉ. अशोक शास्त्री )
धार। तिरला विकासखंड अंतर्गत ग्राम सीतापाट के नजदीक ग्राम बड़पिपली में तेंदुए की गतिविधियां सामने आई है। क्षेत्र के ग्रामीण युवक ने तेंदुए की दहाड़ सुनी है। वहीं उसने खेत के नजदीक तेंदुए को शावकों के साथ भी देखा है। तेंदुए की क्षेत्र में आमद होने के मद्देनजर वन विभाग को मामले की सूचना दी गई। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मिट्टी में तेंदुए और उसके बच्चों के पैरों के निशान पाए है। इधर क्षेत्र में एक गाय सहित बकरी पर तेंदुए ने हमला भी किया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। इधर ग्रामीणों ने अपने पशुओं को बाड़ों में बंद कर लिया है और संध्या पूर्व सभी को सुरक्षित होने के लिए निर्देशित किया है। संभावनाएं जताई जा रही है कि तेंदुआ कहीं से भटकते हुए इधर आ गया है। कुुछ दिनों पूर्व सुरजकुंड नाले के पास तेंदुए को बच्चों के साथ देखा गया था। हालांकि इस सूचना को वन विभाग के अधिकारियों ने खारिज कर दिया था। इस मर्तबा पग मार्क भी मिले है।
Post A Comment: