झाबुआ~आखिर जिला पंचायत सीईओ कांग्रेस के दबाव में क्यों कर रहे हैं कार्य... ......दौलत भावसार~~




 झाबुआ। पूर्व जिला अध्यक्ष दौलत भवसार का कहना है कि प्रदेश में भाजपा का शासन है। परंतु जिले में कांग्रेस का शासन चल रहा है। ऐसे एक नहीं कोई उदाहरण हमारे प्रतिनिधि के पास मौजूद भी है। पेटलावद तहसील के ग्राम पंचायत मोहनपुरा में भाजपा समर्थक श्री राम समूह महिला समूह का अकाउंट जिला पंचायत सीईओ अपने सिस्टम में जोड़ने नही दे रहे हैं क्योंकि उनके ऊपर क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक एवं कांग्रेस के नेताओं का दबाव है। जबकि श्री राम महिला समूह पात्र है। पात्रता होने के बाद भी उसे वंचित किया जा रहा है। इस संबंध में श्रीराम महिला समूह के अध्यक्ष ने कलेक्टर तन्वी हुडा को अपनी पीड़ा सुना कर न्याय की गुहार लगाई है। अब देखना यह है कि कलेक्टर उसे न्याय दिला पाती है या नहीं......?
Share To:

Post A Comment: