धार~सरकार की साख बढ़ाने आए थे लोगों को नाराज करके चल दिए~~
मत्स्य कल्याण बोर्ड अध्यक्ष सीताराम बाथम धार के धामनोद पहुंचे, सवाल पूछे तो दिए अजीबो-गरीब जवाब~~
धार-धामनोद। नगर में माझी समाज की धर्मशाला में मत्स्य विभाग द्वाारा किसानों को क्रेडिट कार्ड बांटने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का समय सुबह करीब 11 बजे निर्धारित था, परंतु मध्य प्रदेश के मत्स्य कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम बाथम और अतिथि शाम 4 बजे कार्यक्रम में पहुंचे। चंद कुछ मिनिट बाद ही वापस जाने लगे। जिससे कारण वहां मौजूद समाजजनों में आक्रोश देखा गया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री बाथम व अन्य अतिथि रूके और किसानों को के्रडिट कार्ड का वितरण किया।
विचित्र और रूखे बयान दिए
कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने 15 सालों में भी एसटी आरक्षण लागू नहीं होने का मुद्दा उठाया तो श्री बाथम के विचित्र ओर रूखे बयान सामने आए। उन्होंने समाज के लोगों पर गुस्सा दिखाते हुए कहा कि यह घोषणा मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री द्वारा की गई है, आप उन्हीं से जाकर पूछिए। आखिर अब तक उन्होंने ऐसा क्यों नहीं किया। इसके बाद जब समाज के लोगों ने और अन्य सामाजिक मुद्दों पर बातें उठाई तो मत्स्य कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री बाथम ने कहा कि क्या में डेढ़ सौ किलोमीटर गाड़ी चलाऊं क्या, मर जाऊं क्या इस तरह के विवादित बयान दिए।
समाज के लोगों में आक्रोश
केंद्र में एक और जहां भाजपा समर्थित मोदी की सरकार है वहीं प्रदेश में भी भाजपा समर्थित शिवराज सिंह चौहान की सरकार है। भाजपा के मंत्री एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा के कार्यक्रम में भाजपा की सरकार के विरुद्ध विवादित बयान देने पर माझी समाज के लोगों में काफी आक्रोश देखा गया। विवादित बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह राजनैतिक हल्कों में चर्चा का विषय बना हुआ है। कार्यक्रम के दौरान महेश्वर के पूर्व विधायक राजकुमार मेव, पूर्व पार्षद ममता वर्मा, पूर्व नगर परिशद उपाध्यक्ष एवं वर्तमान पार्षद प्रतिनिधि राकेश पटेल, पार्षद प्रतिनिधि कैलाश वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


Post A Comment: