धार~विशेष संपर्क अभियान- धार पहुंचे केन्द्रीय राज्यमंत्री सोमप्रकाश, बूथ स्तर के कार्यक्रमों में की शिरकत  ~~





धार।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा सरकार ने अपने 9 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इसी के तहत 30 मई से 30 जून तक भाजपा संगठन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम सभी जिला, मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ पर आयोजित किए जा रहे हैं तथा विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत भारत सरकार के केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री सोम प्रकाश  दो दिवसीय दौरे पर धार पहुंचे। यहा कुशाभाऊ ठाकरे मंडल के वार्ड नं 17 बूथ क्रमांक 88 पर शक्ति केंद्र पर विशेष संपर्क अभियान कर कार्यकर्ताओं से संपर्क किया। इस दौरान धार जिले के भाजपा प्रभारी एवं उज्जैन प्राधिकरण अध्यक्ष  श्याम बंसल, सांसद छतर सिंह दरबार, पूर्व विधायक करण सिंह पवार, अभियान जिला  सह संयोजक नीलेश भारती, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास पांडे, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा मौजूद थे।
योजनाओं का पत्रक भेंट किया
केंद्रीय मंत्री श्री प्रकाश ने समाज के विशिष्ट जन महामंडलेश्वर संत नरसिंह दासजी महाराज मांडव, राष्ट्रीय हास्य कवि संदीप शर्मा, तन्मय महाराज के निवास पहुंचकर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पत्रक भेंट किया। बूथ कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नीतेश अग्रवाल, मोहन जोशी, प्रशांत ठाकरे, संजय गुप्ता, करण पटेल, सोनिया राठौर सहित भाजपा मंडल कार्यकर्ता मौजूद थे।
Share To:

Post A Comment: