धार~भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, वक्ताओं ने सरकार को घेरा~~

धार मुख्यालय पर जिला कांग्रेस के नेतृत्व में हुआ धरना, विधायक भी पहुंचे~~

धार~( डॉ. अशोक शास्त्री )

धार। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा महाकाल लोक में हुए भ्रष्टाचार, बेतहाशा बढ़ती महंगाई, सतपुडा भवन में अग्निकांड को लेकर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कमल किशोर पाटीदार प्रदेश ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि महाकाल लोक में जो मूर्ति स्थापित की गई थी उनसे अच्छी गुणवत्ता की मूर्तियां तो हम त्योहारों पर झांकियों में स्थापित करते हैं। शिवराज सिंह को आभास हो गया है कि सरकार की विदाई हो रही है इसलिए सुनियोजित तरीके से मंत्रालय में अग्निकांड को अंजाम देकर भ्रष्टाचार के समस्त सबूत मिटा दिए गए।
इन्होंने भी किया संबोधित
जिला कांग्रेस कमेटी प्रव्क्ता पंडित प्रवीण शर्मा ने बताया कि धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को विधायक डॉ हीरालाल अलावा, पांचीलाल मेड़ा, प्रताप ग्रेवाल पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, हितैष ठाकुर, कुलदीप सिंह बुंदेला, हरिनारायण सिंह, प्रमोद सेनापति, सुरेश पटेल, श्रीमती विजेता त्रिवेदी, कमल राठौर, शरद सिसौदिया, सुश्री गायत्री पुरोहित, राजूबेन चौहान, देदला दरबार, डॉ जीएन मालवीय, पवन जायसवाल, सुशील लुहाडिया, दीपेंद्र सिंह ठाकुर, मैना मारू, लोकेश मकवाना, बिलाम सिंह मंडलोई ,महेंद्र सिंह पिपरीमान, मनीष बोकाडिया ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, समस्त ब्लॉकों के अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष भी उपस्थित थे। इस दौरान कांग्रेसियां ने एक ज्ञापन भी सौंपा। वाचन सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने किया। संचालन शहर कांग्रेस अध्यक्ष टोनी छाबड़ा ने किया। आभार प्रदर्शन वीरेंद्र पाटीदार ने माना।
Share To:

Post A Comment: