धार~मकान में लगी आग, जेवरात सहित नकदी-अनाज जला~~

विधायक व सरपंच ने दी तात्कालिक आर्थिक सहायता~~

धार ( डॉ. अशोक शास्त्री ) 

बाग विकासखंड के ग्राम झिरपन्या में मंगलवार दोपहर के समय अचानक एक मकान में आग लग गई। आग की लपटों को देखकर परिवार घर से बाहर पशुओं को लेकर आ गया। पडेसियों ने पहले पानी की मोटरों सहित निजी संसाधनों से आग पर काबू पाने की कोशिश की, किंतु आग ने महज 5 मिनट में ही विकराल रुप ले लिया था। जिसके बाद आगजनी की सूचना कुक्षी पुलिस टीम सहित फायर वाहन को दी गई। कुक्षी नगर परिषद का फायर वाहन मौके पर पहुंचा व आग पर काबू पाया गया। हालांकि आग लगने के कारण गृहस्थी का पूरा सामान जलकर खाक हो चुका था। आग के कारण परिवार का 3 लाख रुपए ो अधिक का नुकसान हुआ है। इधर आदिवासी परिवार के मकान में आग लगने की जानकारी प्राप्त होने पर क्षेत्रीय विधायक उमंग सिंघार ने 20 हजार व सरपंच प्रतिनिधि राजू अनारे ने 10 हजार रुपए की तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की है।
पशुओं को बचाया
जानकारी के अनुसार बाग क्षेत्र के ग्राम झिरपन्या फलिए में स्थित रावतपुरा में मुकेश पिता नाहरसिंह के मकान में अचानक आग लग गई थी। मुकेश के अनुसार घर के एक हिस्से में पशु बंधे थे, वहीं दूसरे हिस्से में अचानक आग लगी। जिसके बाद परिवार सहित पशुओं को आग की लपटों से बचा लिया, किंतु घर में रखे 60 हजार रुपए नगदी, ढाई किलो चांदी, दस क्विंटल अनाज जलकर स्वाहा हो गया। ग्रामीणों ने भी आग पर काबू पाने की कोशिश की, इस दौरान एक युवक को हाथ में हल्की चोंट भी आई। फायर वाहन आने के 20 मिनट बाद आग पर काबू पाया जा सका। इधर आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा हैं। आगजनी की घटना को लेकर पंचनामा तैयार किया गया है। मुकेश के अनुसार आगजनी में सामान जरुर जल गया, किंतु विधायक व सरपंच की अपौर से मिली सहायता राशि से परिवार का पालन पोषण करने के लिए थोड़ी मदद जरुर मिलेगी।
Share To:

Post A Comment: