बड़वानी~जिला हॉकी संघ के दो हॉकी खिलाड़ियों का हुआ राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में चयन~सहायक आयुक्त,नीलेशसिंह रघुवंशी~~

रविवार को दोपहर 2 बजे हॉकी कोच मुकेश राठौर से प्राप्त जानकारी अनुसार बड़वानी के दो खिलाड़ी खेलेंगे राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता मे लोकशिक्षण संचानालय भोपाल मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित 66 वी राष्ट्रीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता बालक /बालिका अंडर 19 वर्ग जो दिनांक 8/6/23 से 12/6/23 तक ग्वालियर मे आयोजित होना है जिसमें जनजाति कार्य विभाग जिला बड़वानी के दो हॉकी खिलाड़ी आसाराम कलीम जमरे खेल परीसर बड़वानी के छात्र है वही कु. सलोनी कनासिया उत्कृष्ट विधालय बड़वानी की छात्रा है दोनों खिलाड़ीयों का चयन राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है खिलाड़ी 31/5/23 को प्री नेशनल हॉकी कोचिंग कैम्प के लिए कोच के साथ ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेगे जहा य़ह खिलाड़ी मध्य प्रदेश हॉकी टीम में सम्मिलित होकर कैम्प का हिस्सा बनेगे कैम्प 1/6/23 से 7/6/23 तक रेल्वे टरफ़ हॉकी ग्राउंड ग्वालियर मे आयोजित होगा पश्चात टीम राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता मे सम्मिलित होगी प्रतियोगिता 8/6/23 से 12/6/23 तक ग्वालियर में आयोजित होगी जहा दोनों खिलाड़ी मध्य प्रदेश बालक/ बालिका हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करेगे खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जनजाति कार्य विभाग बड़वानी के सहायक आयुक्त नीलेश रघुवंशी प्राचार्य इकबाल आदिल,रणजी रंजीतसिंह जाधव क्रीड़ा अधिकारी मुकेश मालवीय पी टी आय इन्द्र कुमार यादव जिला हॉकी संघ अध्यक्ष अमृतलाल अग्रवाल एवं समस्त खिलाड़ियों ने हर्ष जताया
Share To:

Post A Comment: