बड़वानी~जनसाहस संस्था द्वारा महिला एवं बाल हिंसा की रोकथाम हेतु कार्यशाला का आयोजन~~
बड़वानी /जनसाहस संस्था बड़वानी के द्वारा जिला विधिक सेवा बड़वानी के साथ मिलकर एक दिवसीय महिलाओं और बच्चों पर होने वाली लेगिंग हिंसा की रोकथाम हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अथिति के रूप में न्यायाधीश एवं सदस्य किशोर न्याय बोर्ड श्री विनय जैन, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलीप मुजाल्दा, एसडीओपी श्री रूपरेखा यादव, बाल कल्याण समिति सदस्य श्री आनंद कुमार सोनी, जनसाहस संस्था किशोरी बालिका कार्यक्रम, प्रोगाम कॉर्डिनेटर, सुश्री रीना डोंगरे, राज्य समन्वयक श्री कुलदीप परमार, जिला समन्वयक रविन्द्र खांडेकर जिला समन्वयक संजय चैहान, सुश्री मोमोक्षा लीगल एडवाइजर, उर्मिला, रविन्द्र सिंह राठौर, गायत्री निगवाल, रिंकू चैहान, जयंती केवट, मुकेश अलनसे, कन्हैया राठौर, प्रकाश वास्कले, जिला श्रम विभाग, विशेष किशोर पुलिस इकाई, बाल कल्याण अधिकारी, जिला शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग होस्टल अधिक्षक, चाइल्ड लाइन समन्वयक संजय शासकीय, अशासकीय विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
प्रधान न्यायाधीश एवं सदस्य किशोर न्याय बोर्ड श्री विनय जैन द्वारा न्याय पालिका द्वारा बालको से संबंधित कानून की जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिलीप मुझालदा द्वारा नालसा द्वारा प्रदत्त सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। जिला बाल कल्याण अधिकारी सोनी द्वारा जिला बालकल्याण समिति की कार्य प्रणाली के बारे में विस्तार से बताया गया।
जन साहस संस्था प्रोगाम कॉर्डिनेटर, सुश्री रीना डोंगरे द्वारा लैंगिक उत्पीड़न से बालको का सरक्षण अधिनियम किशोर न्याय बोर्ड मेंटल हेल्थ, साइबर क्राइम, राज्य समन्वयक द्वारा संस्था के कार्य कार्यक्रम का उद्देश्य बताया गया इस प्रकार कार्यक्रम का समापन आभार व्यक्त जिला समन्वयक रविन्द्र खांडेकर द्वारा किया गया।
Post A Comment: