धार~भाविप ने किया द केरला स्टोरी के लेखक का सम्मान~~

धार ( डॉ. अशोक शास्त्री ) 

भारत विकास परिषद शाखा धार के तत्वधान में नित्यानंद कॉलेज धार में फिल्म द केरला स्टोरी के लेखक सूर्यपाल सिंह का सम्मान आयोजित किया गया। नित्यानंद कालेज धार की ओर से सूर्यपाल सिंह, परिषद के संरक्षक भीष्म दुबे एवं उपाध्यक्ष मुरलीधर बूटे का स्वागत किया गया। उसके पश्चात कॉलेज में अध्ययनरत छात्र एवं छात्राओं ने फिल्म को लेकर श्री सिंह से कई प्रश्न किए। जिसका सारगर्भित जवाब फिल्म के लेखक ने दिया। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के सदस्यों के अलावा नित्यानंद कॉलेज धार के स्टॉफ के साथ करीब 150 छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। परिषद् की जानकारी श्री दुबे ने दी। कॉलेज के डायरेक्टर मंगलेश म्हाले ने बच्चों को शिक्षा के साथ दिए जा रहे संस्कारों के बारे में जानकारी दी। इस दौरारन परिषद के प्रकाश जोशी, नंदन जोशी, प्रकाश गुप्ता, अरुण टांक, रवि माहेश्वरी, गोपाल गुप्ता, रॉकी मक्कड़, राजेश बड़जात्या व अन्य सदस्य मौजूद थे। आभार सचिव संजय जैन ने माना।
Share To:

Post A Comment: