धार~भविष्य निधि पेंशन योजना के संबंध में हुई संगोष्ठी~~

धार ( डाॅ. अशोक शास्त्री )। 

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित धार लारा बैंक में कार्यरत एवं सेवा निवृत्त कर्मचारियों हेतु भविष्य निधि संगठन द्वारा लागू की जाने वाली नवीन पेंशन योजना के संबंध में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को सेवा निवृत्त भविश्य निधि कल्याण समिति के प्रांतीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर परसाई, प्रांतीय उपाध्यक्ष पीके परिहार ने संबोधित किया। प्रारम्भ में अतिथियों द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। अतिथियों द्वारा भविश्य निधि की नवीन पेंशन योजना के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई। साथ ही बैठक में कर्मचारी भविश्य निधि कार्यालय के संबंध में आ रही कठिनाईयों के निराकरण के संबंध में भी जानकारी दी गई। संगोष्ठी को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से सेवा निवृत्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र दुबे ने भी संबोधित किया। बैंक की ओर से स्वागत भाषण राजेन्द्र पाटील प्रबंधक लेखा ने दिया। संचालन दीपक शुक्ला ने किया। इस दौरान विशेष रुप से सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के सचिव बाबूलाल गोयल, बैंक कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष मोतीलाल पाटीदार, कैलाशसिंह ठाकुर एवं जिले से पधारे कई सेवानिवृत्त कमर्चारी उपस्थित थे।
Share To:

Post A Comment: