खेतिया~हिंदू नव वर्ष पर नगर में नगर वासियों द्वारा अपने मुख्य द्वार पर बंधी गुड़ी, पहनाई शक्कर की माला~~

 खेतिया :- नगर मे हिंदू नववर्ष पर नगर मे,सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का तांता दिप हुए प्रज्ज्वलित बुधवार को मराठी नववर्ष गुड़ी पड़वा को लेकर मराठी समाज के लोगों में खासा उत्साह रहा। इस मौके पर लोगो ने अपने-अपने घर के मुख्य द्वार पर गुड़ी बांधी और उसे शक्कर की माला साड़ी पीतल का लोटा समेत अन्य सामग्री चढ़ाई। उसका विधि-विधान से पूजन किया गया और भगवान से सुख-समृद्धि की कामना की। मराठी समाज के लोगों ने गुड़ी पड़वा की पूजा और देव दर्शन के साथ अपने दिन की शुरुआत की।
महाराष्ट्रीय परिवारों में मान्यता है कि भगवान श्रीराम के आगमन की खुशी में लोगों ने अपने घर के मुख्य द्वार पर गुड़ी बांधी थी। इसी परंपरा का पालन करते हुए उन्होंने लंबे पोल की पूजा की और उसे नई साड़ी, शक्कर की माला, नीम व आम के पत्ते और फूल माला से सजाया। वहीं तांबे के लोटे को उल्टा बांधकर मानव आकृति बनाई और उसे गुड़ी के रूप में बांधा। फिर परिवार के सभी सदस्यों ने उसका पूजन किया। इसके बाद मंदिर में जाकर देव दर्शन किया। इससे सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। देव दर्शन कर पंचांग पूजन किया गया। इसके बाद दिनभर मेल-मिलाप का सिलसिला चलता रहा। वहीं शाम संगीतमय सुंदरकांड के लिए प्रसिद्ध सुंदरकांड मित्र मंडल के सदस्यों ने शहर के रविंद्र नाथ टैगोर चौक, माता मंदिर चौक, श्री राम मंदिर ,सुभाष चौक, अशोक रोड व श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर पर संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया जिसमें बड़ी संख्या में खेतिया शहर के नागरिक शामिल होकर आरती पूजन करते रहे। संपूर्ण शहर में विभिन्न चौराहों पर हनुमान चालीसा का आयोजन नववर्ष की खुशियों के साथ किया गया ।पुलिस प्रशासन पूरे समय सजकता से खड़ा रहा
खेतिया से राजेश नाहर
Share To:

Post A Comment: