झाबुआ~जिलाधीश एवं जिला पुलिस अधीक्षक को किया स्वरचित साहित्य भेंट~~


झाबुआ। जिले के ख्यातनाम साहित्यकार एवं वरिष्ठ समाजसेवी यशवंत भंडारी ने कल शाम जिलाधीश रजनी सिंह एवं जिला पुलिस अधीक्षक अगम जैन से सौजन्य भेंट कर अपना स्व रचित साहित्य भेंट किया।
        इस अवसर पर श्री भंडारी ने जिले के दोनों प्रमुख अधिकारियो को अवगत कराया कि उनकी अब तक 8 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है तथा दो प्रकाशा धीन है। जिसमें सभी सम सामयिक विषयो के साथ अध्यात्मिक विषयो पर लेखन कार्य किया गया है।
      इनकी एक पुस्तक वर्णमाला में मनोभाव जिसमें हिंदी वर्णमाला के प्रत्येक शब्द पर एक-एक सृजन किया जो हिंदी साहित्य के इतिहास में पहला सृजन होने के कारण इंडिया बुक्स ऑफ़ रिकार्डस में इसका चयन हुआ, जो इस क्षेत्र कि अभूतपूर्व उपलब्धि है।
     दोनों प्रमुख अधिकारियो ने श्री भंडारी कि इस विशेष उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए और श्रेष्ठ साहित्य सृजन की बात कही इस अवसर पर रोटरी मंडल 3040के आगामी सचिव रोटेरियन अमितसिंह जादौन, ब्रजेश कुमार सिंह उपस्थित भी उपस्थित थे।
Share To:

Post A Comment: