धार~सात साल से फरार स्थाई वारंटियों की धरपकड़, 24 घंटे में 21 वारंट तामील~~

धार ( डाॅ. अशोक शास्त्री )। 

जिले में कई वर्षों से फरार चल रहे गुंडे, बदमाशों व फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बाग पुलिस ने 24 घंटे में 21 स्थायी वारंट तामील करवाए है। लगभग सात वर्ष से फरार चल रहे 3 स्थाई वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उन्हें कुक्षी न्यायालय में पेश किया गया।
एसपी आदित्य प्रताप सिंह के निर्देशन में गुंडे, बदमाशों व फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। एएसपी देवेंद्र पाटीदार व एसडीओपी दिलीपसिंह बिलवाल के मार्गदर्शन में सोमवार को टीआई बाग रणजीत सिंह बघेल के नेतृत्व में थाना बाग के फरार वारंटी आरोपी भाया पिता मडु उर्फ मडि़या निवासी धावड़दा टांडा के 10 स्थायी वारंटी, आरोपी भाया पिता केंदरसिंह निवासी धावड़दा टांडा के 8 स्थायी वारंट व आरोपी इडिया पिता तेरसिंह निवासी बरखेड़ा बाग के 3 स्थायी वारंट कुल 21 स्थायी वारंट तामिल कराए गए। साथ ही उन्हें कुक्षी न्यायालय में पेश किया गया। स्था यी वारंटियों को पकड़ने में एसआइ गिलदार सिंह बघेल, जयपाल बिल्लौरे, प्रधान आरक्षक लोकेश शुक्लाा, भावसिंह रावत, आरक्षक शाहदर चौंगड़, आरक्षक दुर्गेश चौहान का विशेष सराहनीय योगदान रहा।
Share To:

Post A Comment: