बड़ी खट्टाली~सोनू व मुलेश ने फहराया शा उ मा वि खट्टाली का परचम~~


 बड़ी खट्टाली। विभागीय राज्य एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में शा उ मा वि खट्टाली के छात्रों ने जीत का परचम लहराया।राज्य स्तरीय खेल का आयोजन अलीराजपुर में हो रहा है जिसमे  संस्था की छात्रा कु सोनू डुडवे  सीनियर वर्ग  लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता वही सोनू डुडवे ने  सीनियर वर्ग  100 मीटर दौड़ में भी द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता।
संस्था के अन्य छात्र मुलेश चौहान सिनियर वर्ग  जवेलिंग थ्रो में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। इस प्रतियोगिता में  दक्षिण,मध्य, पूर्व व पश्चिम क्षेत्र के लगभग 250 खिलाड़ी भाग ले रहे है।
                         इस स्पर्धा में खिलाड़ी शाला ,विकासखण्ड,जिला व संम्भाग स्तर पर चयनित उपरांत पहुचे है।
खिलाड़ियों की सफलता पर जिला स्तर के सभी अधिकारियों ने प्रसन्नता  व्यक्त ही है।ज्ञात हो कि संस्था के खिलाड़ी हर साल के स्पर्धाओं में खेलते आये है।
साथ ही ग्राम खट्टाली के जनप्रतिनिधियों ,संस्था प्राचार्य व शिक्षको ने भी बधाई दी व प्रसन्नता व्यक्त की है। 
प्रतियोगिता हेतु बच्चो को कड़ी मेहनत करवाने वाले संस्था के अतिथि शिक्षक राजेश सस्तिया को भी संस्था प्राचार्य व शिक्षको ने बधाई दी,क्योकि इनकी मेहनत का परिणाम है संस्था के बच्चो ने राज्य स्तर पर ग्राम खट्टाली व विद्यालय का नाम रोशन किया।
Share To:

Post A Comment: