धार~सीएम का उपहार- शादी में कृतिका को सौंपा कलेक्टर ने 2 लाख का चेक खरगोन के साम्प्रदायिक विवाद में कृतिका के भाई शिवम की मौत के बाद सीएम ने किया था वादा ~~

धार ( डाॅ. अशोक शास्त्री )। 


मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सुश्री कृतिका के विवाह पर अपनी शुभकामना के साथ दो लाख रुपए उपहार स्वरूप भिजवाए हैं। शुक्रवार को धार कलेक्टरप्रियंक मिश्रा ने विवाह में शामिल होकर राशि का चेक नववधु को दिया।  उल्लेखनीय है कि सुश्री कृतिका का विवाह पिछले दिनों होना था पर उस   वक्त खरगोन में दो समुदाय के झगड़े में उनका भाई शिवम गंभीर रूप घायल हो गया था। उसे कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। इस वजह से विवाह टाल दिया गया था। उस समय मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विवाह में मदद का भरोसा जताया था। शुक्रवार को जिला पंचायत खरगोन की सीईओ सुश्री ज्योति शर्मा और धार प्रशासन का अमला निसरपुर पहुंचा और सुश्री कृतिका के विवाह में शामिल हुआ और नव दंपत्ति को सुखमय भविष्य के लिए मंगलकामनाएं दी। 

Share To:

Post A Comment: