धार~ अपहृत बुजुर्ग का शव अमझेरा जंगल में मिला ~~

धार ( डाॅ. अशोक शास्त्री )। 

ब्रह्माकुंडी क्षेत्र निवास बुजुर्ग देवीसिंह का शव पुलिस ने अमझेरा के जंगल से बरामद कर लिया है। बुजुर्ग को कुछ दिनों पूर्व धार से बुलेरो वाहन में अगुवा कर लिया गया था। इस मामले में परिजनों ने दामाद जितेन्द्र पर शंका जाहिर की थी। नौगांव पुलिस ने वाहन नंबर एमपी-11-टी-1149 के आधार पर वाहन चालक को पकड़ा और पूछताछ के बाद पूरी कहानी सामने आई। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार देवी सिंह की बेटी की शादी जितेन्द्र से हुई थी। देवीसिंह की बेटी कुछ समय से पति का घेर छोड़कर   पिता के घर आ गई थी। इसको लेकर ससुर-दामाद में तना-तनी चल रही थी। जितेन्द्र के परिजनों को शक था कि देवीसिंह ने अपनी बेटी को किसी और के साथ भेज दिया है। इस मामले में वह झगड़ा मांग रहे थे। इसी को लेकर उसका अपहरण किया गया और झगड़े की रकम मांगी गई। विवाद में देवीसिंह की मौत के बाद शव को अमझेरा के जंगल में फेंक दिया गया था। इस सूचना के बाद शव को बरामद कर लिया गया है। अपहरण की घटना 1 नवंबर को घटित हुई थी। संभवत: उसी दिन देवीसिंह को मार दिया गया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
Share To:

Post A Comment: