धार~महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल  याेजना के तहत आत्मरक्षा के प्रशिक्षण की जानकारी ली~~

धार के कन्या महाविद्यालय में मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण का डेमो देखा गया~~

धार ( डाॅ. अशोक शास्त्री )।

मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्रदेश के चिन्हित जिलों में महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल योजना का संचालन किया जा रहा है। इसी के तहत धार जिले में भी योजना का क्रियान्वयन पर्यटन नगरी मांडू, बाग और धार में किया जा रहा है।मध्य प्रदेश बोर्ड भोपाल से गुरुवार को संयुक्त संचालक डाॅ पीके सिन्हा और परियोजना के राज्य सलाहकार डॉक्टर आलोक चौबे ने धार व मांडू का भ्रमण किया। इसके तहत सबसे पहले धार  के शासकीय कन्या महाविद्यालय पहुंचे। यहां 60 दिन से चले कन्या महाविद्यालय की 106 छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रशिक्षण दिया गया था। इय योजना के बारे में काैलेज में चर्चा की। यहां अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण का डेमो देखा गया ।अधिकारियों ने इस कार्य की सराहना की।  
कन्याे महाविद्यालय उक्त परियोजना के तहत 60 दिन तक छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। इस परियोजना के तहत वसुधा विकास संस्थान के माध्यम से कराटे प्रशिक्षक कुमकुम श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण दिया। आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। साथ में जिला प्रशासन और पुलिस विभाग का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस विभाग की ओर से डीएसपी नीलेश्चरी डाबर ने भी समय-समय पर प्रशिक्षण दिया। गुरुवार को डॉक्टर पीके सिन्हा और डॉ आलोक चौबे ने यहां कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ सुशील फड़के सहित नोडल अधिकारी डॉ सुषमा भुवनेंद्रन सहित अन्य लोगों से चर्चा की। साथ ही मुख्य रूप से बच्चियों में आत्मरक्षा के प्रति आत्मविश्वास  को लेकर बातचीत की। जिसकी सभी ने सराहना की। युवतियों ने अपने भाव व्यक्त किए। उसके बाद बोर्ड के अधिकारियों ने मांडू में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का अवलोरन किया। 
रोजगार के अवसरों पर उनके विचार जाने
उक्त परियोजना के तहत बाग प्रिंट का प्रशिक्षण महिलाओं को दिया जा रहा है। डॉ सिन्हा व चौबे ने विशेष रूप से महिलाओं से चर्चा की है। उनको आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार की दिशा में आगे लाने के लिए नए  अवसर के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर वसुधा विकास संस्थान की ओर से योजना की जिला समन्वयक पूजा कुशवाहा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। प्रशिक्षक गुरूदत्त कांटे ने प्रशिक्षण के बारे में अधिकारियों को अवगत कराया। महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल  योजना के अंतर्गत मांडू में चल रहे ब्लॉक बाग प्रिंटिंग प्रशिक्षण के प्रशिक्षण केंद्र का भ्रमण किया गया। जहां पर प्रशिक्षण महिलाओं से चर्चा की प्रशिक्षण के दौरान उनके अनुभव और प्रशिक्षण उपरांत रोजगार के अवसरों पर उनके विचार जाने। साथ ही ई रिक्शा कम ड्राइविंग प्रशिक्षण के लिए इच्छुक बालिकाओं एवं महिलाओं से भी चर्चा की।  इस  दौरान मांडू पर्यटन स्थल में महिला पर्यटकों के लिए महिला ड्राइवर के संबंध में रोजगार के अवसरों पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने रानी रूपमती हैंडलूम का अवलोकन किया।पर्यटन से  जुड़े  उद्यमो और एवं सेवाओ के कौशल प्रशिक्षण लेने को प्रेरित किया।पर्यटकों की सुरक्षा की अधोसंरचान  विकास के लिए सोशल आडिट पर चर्चा की।  साथ ही कहा है कि महिला समानता व संवेदनशीलता के तहत पुरूषों को मदद करना चाहिए।
Share To:

Post A Comment: