खेतिय~ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ग्राम भड़भड़ा में आयोजित महिला विधिक जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ खेतिया न्यायालय के न्यायाधीश व तहसील विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष न्यायाधीश श्री अजय उइके ने अधिकारीयो ,अभिभाषकों,सरपंच, न्यायालय कर्मचारियों , ग्रामीण जनों की उपस्थिति में महात्मा गांधी जी व डॉ0आंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण व पूजन कर किया इस अवसर पर न्यायाधीश श्रीअजय उइके राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक सेवा योजनाओं के तहत कमजोर हो निशक्त जनों को मिलने वाली कानूनी सहायता की जानकारी देते हुए उपस्थित महिलाओं को कहा कि महिलाओं के लिए बने कानूनों में महिलाएं सुरक्षित रहे यह कानून की भावना है किंतु जब महिला अधिकारों का हनन होगा तो उन्हें इस संबंध में न्यायालय द्वारा स्थापित की गई व्यवस्थाओं के साथ चलकर कानूनी तौर पर अपना अधिकार प्राप्त कर सकते हैं कानूनी साक्षरता, कानूनी मदद के लिए जिला, तहसील व उच्च
न्यायालय स्तर पर विधिक सेवा प्राधिकरण की स्थापना की गई जहां से कानूनी सहायता प्राप्त की जा सकती है,भारत में महिलाओं के उत्पीड़न के सर्वाधिक मामले घरेलू हिंसा के रहते हैं घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम तहत महिलाओं के अधिकार सुरक्षित किए गए, जो जो महिलाएं उत्पीड़न या यौन हमले की शिकार हैं उन्हें नाम ना छापने का अधिकार भी दिया गया है,।महिलाओं को शिक्षित होना आवश्यक है,शिक्षित होकर ही आप परिवार व समाज को आगे रख सकेंगी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता श्री राजेश नाहर ने कहा कि महिलाओं के हित में बनाए गए कानून महिलाओं के अधिकारों का संरक्षण करते हैं एक नहीं अनेक कानून महिलाओं के हित में बनाए गए हैं जिनके लिए महिलाएं सहायता प्राप्त कर कानूनी संरक्षण प्राप्त कर सकती है घरेलू हिंसा यौन उत्पीड़न समान पारिश्रमिक प्राप्त करना दहेज प्रतिषेध अधिनियम,बाल विवाह, आदि अनेक ऐसे कानून है जो पूर्णत: महिलाओं के हितों को सुरक्षित रखते हैं समय के साथ बदलाव हुआ है कुछ ऐसी कानूनी जानकारियां हैं जो महिलाओं तक नहीं पहुंच पाती अपराध होने की दशा में सरकार द्वारा महिलाओं से घटित होने वाले अपराध को लेकर महिला ऊर्जा डेस्क निर्मित की गई है जिसमें महिलाएं अपने साथ घटित घटना क्रम को महिला अधिकारियों के समक्ष ही प्रस्तुत कर सकती हैं जहां जाकर वे अपनी शिकायत व शिकायत के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दे सकती है वही यदि महिला अपराधी है तो भी प्रक्रिया का निर्वहन आवश्यक है, हमारे संविधान ने हमें कानूनी अधिकार दिए हमें अपने कानूनी अधिकारों के साथ साथ तय किए गए हमारे मौलिक कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए हमारे कर्तव्य के पालन से हम हमारे संविधान की मूलभूत भावनाओं को सुरक्षित रख सकेंगे।तहसीलदार राकेश सस्तिया ने शाशन की महिलाओं के हित मे शाशन की योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता बताई।थाना प्रभारी लाखनसिंह बघेल ने महिलाओं के हित में चलाए जा रहे शाशन के विभिन्न अभियान के साथ सायबर क्राइम को लेकर बताया। अभिभाषक संघ खेतिया के अध्यक्ष श्री विकासराव शितोले ने उपस्थित जन समुदाय को उनकी क्षेत्रीय भाषा मे मुफ्त कानूनी सहायता कानूनी मदद करने के लिए खेतिया अभिभाषक संघ की ओर से पूर्ण सहयोग हेतु आश्वस्त किया, उन्होंने बताया कि लोक अदालत ,पारिवारिक विवाद समाधान केंद्र, विधिक सेवा प्राधिकरण की ऐसी अनेक योजनाएं हैं जिससे सरल व सुलभ न्याय उपलब्ध हो सकता है। महिला बाल विकास अधिकारी नायब तहसीलदार श्री सुनील सिसोदिया ने महिलाओं के विधिक जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन को लेकर तहसील विधिक सेवा समिति को धन्यवाद देते हुए कहा कि बेटियों को बचाने वह बेटियों को पढ़ाने की आवश्यकता है कन्या भ्रूण हत्या के चलते स्त्री पुरुष का लिंगानुपात बिगड़ रहा था जिसके लिए कानून में प्रावधान किए गए बनाए कानून के तहत भ्रूण हत्या को रोकने में मदद मिली है महिलाओं को कानूनी अधिकार मिले हैं जिससे वे कानूनी सहायता की मदद से स्वयं को सुरक्षित रख सकती शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं तथा विभिन्न स्तरों पर निरंतर इस संबंध में कार्य किया जा रहा है। महिला अधिकारों के संरक्षण हेतु महिला बाल विकास विभाग द्वारा सहयोग हेतु भी उन्होंने आश्वस्त किया ।ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे जिनमें एक बड़ी संख्या
महिलाओं की रही महिलाओं ने अपने अधिकारों के मामले में जानकारी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की, कार्यक्रम का संचालन अभिभाषक कपिल शाह ने किया। आयोजित कार्यक्रम में तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा महिला अधिकारों की जानकारी सम्बन्धी प्रचार सामग्री महिलाओं को वितरित कि गयी जिनसे उन्हें अपने अधिकारों की जानकारी वह कानूनी संरक्षण हेतु आवश्यक मदद मिल सकेगी।कार्यक्रम में सरपंच दारासिंह ब्रह्मणे,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष लालसिंह,अभिभाषक भगवान गवले,मनोज वर्मा,पुलिस उप निरीक्षक ममता जमरे,पैरालीगल वलियेन्टर मनोज पंवार, पिंटू भोसले,मुकेश पंवार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व ग्रामीण,उपस्थित थे।

Post A Comment: