धार~श्रद्धालय- वृद्धाश्रम को मिली वाशिंग मशीन ~~
                  
धार ( डाॅ. अशोक शास्त्री )। 

 समाज आधारित सहयोग से सामाजिक सरोकार सदैव श्रेष्ठ रूप में होता है। यह संकल्पना साकार हुई जब आज बीकॉम 1979 बैच के विद्यार्थियों के समूह ने अपने पुराने कॉलेज के सामने स्थित श्रद्धालय- वृद्धाश्रम धार में गोदरेज की 7.5 लीटर क्षमता की नई मशीन भेंट की। आश्रम के वृद्धों को अब और ज्यादा साफ सुथरा रहने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर आश्रम प्रबंधन की ओर से श्रीमती रानी पंवार ने मशीन स्वीकारी। समूह ने  भोजन सहयोग निमित्त  तीन हजार रुपए का सहयोग भी प्रदान किया। प्रतिनिधि के रूप में सर्वश्री सुरेंद्र शर्मा, हेमंत भौंसले, मोहन कड़ूसकर, विट्ठल गर्ग, नरेंद्र जैन आदि उपस्थित थे। बैंक आॅफ बड़ोदा द्वारा कम्प्यूटर, विभा जी जैन द्वारा आटा चक्की के बाद वाशिंग मशीन उपयोगी सहयोग है, जो भोज शोध संस्थान द्वारा संचालित आश्रम को मिला है। 
चित्र है 26धार5-
Share To:

Post A Comment: