नसरुल्लागंज ~भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला कार्यकारिणी गठित*~~

 नसरुल्लागंज से तहसील ब्यूरो कन्हैया राठौर की रिपोर्ट~~

, नसरुल्लागंज  भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला सीहोर की कार्यकारिणी घोषित की गई है। जिला संयोजक गजराज सिंह मेवाड़ा ने बताया कि प्रदेश संगठन जिला संगठन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहमति और अनुशंसा से दायित्व दिए गए हैं। कार्यकारिणी में सीहोर जिले के प्रत्येक विधानसभा एवं जातिगत समीकरणों का विशेष ध्यान रखा गया है। प्रदेश संगठन से प्रदेश अध्यक्ष डॉ विष्णु दत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद रमाकांत भार्गव, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अखिलेश खंडेलवाल, प्रदेश  कार्यालय प्रभारी डा. राजकुमार मालवीय, भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष रवि मालवीय,वरिष्ठ नेता पूर्व राजस्व मंत्री व वर्तमान विधायक करण सिंह वर्मा,  सीहोर विधायक सुदेश राय, आष्टा विधायक रघुनाथ मालवीय सभी के कार्यकर्ताओं को तवज्जो दी गई है।
कार्यकारिणी इस प्रकार है-  जिला संयोजक गजराज सिंह मेवाडा, जिला सहसंयोजक सुरेश विश्वकर्मा, जिला कार्यालय प्रभारी भगत सिंह मेवाड़ा,
 सह कार्यालय प्रभारी  मनोज नेता, जिला मीडिया प्रभारी विजय गुप्ता, जिला सह मीडिया प्रभारी गुरुदयाल यादव, कार्यकारिणी सदस्य शंकर यादव, सुरेश कुमार, सुनील प्रजापति, काशीराम काहार, दिनेश चौहान।
Share To:

Post A Comment: