खिलेडी/नागदा~~प्रेस क्लब नागदा के अध्यक्ष अनोखीलाल राठौड़ बने~~
खिलेडी/नागदा~~प्रेस क्लब नागदा द्वारा पत्रकार साथियों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी सदस्यों ने भाग लेते हुए वर्तमान कार्यकारिणी के कार्यकाल पूर्ण होने पर नवीन कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा करते हुए मार्गदर्शक पं. शीतलप्रसाद पाण्डे की उपस्थिति में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से संरक्षक अशोक सोलंकी, विजय कोठारी, अध्यक्ष अनोखीलाल राठौड़, उपाध्यक्ष संतोष जायसवाल, सचिव नितिन साँखला, कोषाध्यक्ष समंदरसिंह कछवाया बनाए गए। वहीं नवीन सदस्य गणेश प्रजापत, लाखन चौधरी को सम्मिलित किया। इस अवसर पर सोहनलाल राठौड़, जितेन्द्र भाटी, अनवर मंसुरी उपस्थित थे।
[9/7, 8:22 PM] जगदीश चौधरी खिलाड़ी: जगदीश चौधरी खिलेडी 6261395702
दसई~~स्वागत मंच के द्वारा सभी पुजारी का किया सम्मान
मगलवार को नगर में डोल ग्यारस पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। रात्रि में भगवान के डोल निकाले गए। इसमें 18 डोल जगमगाते रोशनी के साथ निकले।आयोजन में नगर ही नहीं आस पास के गांव के श्रद्धालुओं ने भी खास उत्साह नजर आया। सबसे पहले गंगा जलिया पर सामूहिक स्नान पूजन हुआ फिर देवताओं को नगर भ्रमण आरंभ हुआ। आगे आगे धार्मिक भजनों की धुन बज रही थी। लोगों ने भगवान की खोल भराई। इस अवसर पर स्वागत मंच की ओर से प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं को लड्डू बांटे गए साथ ही मंदिर के पुजारियों का अभिनंदन पत्र भेंटकर सम्मान किया। साथी अति प्राचीन गणेश मंदिर समिति द्वारा प्रसादी के रूप में खिचड़ी भी बांटी गई इस अवसर पर गणेश उत्सव समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे साथ ही अवसर पर स्वागत मंच के कार्यकर्ता अनिल शर्मा, सोनू पाटीदार, मयंक शर्मा, मनीष चौधरी ,विशाल शर्मा , राजा शर्मा , सुमित पाटीदार, राहुल पाटीदार, संजय दरबार, वेदांत बैरागी ,गोनू दरबार, वंश पुराणिक, कमल पाटीदारआदि ने स्वागत किया।
Post A Comment: