झाबुआ~ विख्यात साहित्य साधक ~~
डॉ रामशंकर चंचल पर बनी फिल्म~|
को देश और विदेश में देखा जा रहा है~~
झाबुआ । मध्य प्रदेश के विख्यात साहित्यकार डॉ रामशंकर चंचल पर बनी फिल्म रामशंकर चंचल की साहित्य साधना को , जो कि यूट्यूब चैनल पर दिखाई गई है। 14 मिनिट से अधिक की इस फ़िल्म में विख्यात साहित्यकार डॉ रामशंकर चंचल कई रचना और उपलब्धि के साथ उनके द्वारा साहित्य पर किए सवालों के जवाब को लेकर बेहद सार्थक सकारात्मक ऊर्जा देती है ।यह फिल्म अभी तक देश और विदेश के हजारों प्रशंसकों द्वारा सूनी और बेहद सराही गई है।
आदिवासी अंचल में रहते हुए साहित्य की अद्भुत सेवा कार्य कर देश और विदेश में अपने साथ अपने शहर झाबुआ और भारत का नाम गौरवान्वित करना बहुत् ही सुखद अहसास के साथ महत्वपूर्ण है। सचमुच में अंचल के इस महान साहित्य साधक डॉ रामशंकर चंचल पर गर्व महसूस होता है।बिना किसी सहयोगात्मक परिवेश और माहौल के आदिवासी अंचल में रहकर साहित्य की बहुत उंचाई पर जाना और देश का गौरव बढ़ाना वंदनीय कार्य है । श्री चंचल की इस उपलब्धि पर उनके इष्ट मित्रों और चाहने वालो ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Post A Comment: