झाबुआ~संभवतः प्रदेश का प्रथम अमृत सरोवर का लोकार्पण~~
देश के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री का सपना हमने साकार किया है~~
रन्नी गांव जिले के लिए गौरवशाली, यहां का नाम प्रदेश में ही नही देश में भी जाना जाएगा - सांसद ~~
झाबुआ। अमृत सरोवर ग्राम रन्नी (थांदला) का कार्य पूर्ण होकर दिनांक 24 मई को माननीय सांसद गुमानसिंह डामोर के मुख्य आतिथ्य में लोकार्पण किया गया। दिनांक 24 मई को प्रातः 6.30 पर वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री जी द्वारा भी रन्नी में अमृत सरोवर तालाब के लोकार्पण के समय वर्चुअल रूप से उपस्थित होने का आश्वासन दिया था। कलेक्टर के द्वारा वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत सरोवर तालाब के संबंध में जानकारी प्रस्तुत की थी। जिस पर मुख्यमंत्री जी के द्वारा सराहना की गई थी। इसके अतिरिक्त अच्छे कार्य के लिए बधाई भी दी गई थी। इस लोकार्पण कार्यक्रम में कलेक्टर सोमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला अनिल भाना, भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक, भाजपा प्रदेश मंत्री संगीता विश्वास सोनी, प्रदेश अ.ज.जा मौर्चा के अध्यक्ष कलसिंह भाबर, मण्डल के अध्यक्ष श्री तोलसिंह जी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री ओम प्रकाश शर्मा, जनपद उपाध्यक्ष श्री राजेश जी बघेल, नगरपालिका थांदला के अध्यक्ष श्री बंटी डामोर, भाजपा पदाधिकारी विश्वास सोनी, ग्राम पंचायत सरपंच हेतरी बेन, सांसद प्रतिनिधि अजय डामोर की गरीमामय उपस्थिति में यह आयोजन किया गया। अतिथियां के द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन किया एवं अतिथियों का पुष्प गुच्छ से अभिनंदन किया।
झाबुआ जिले में जल अभिषेक अभियान के अंतर्गत अमृत सरोवर के झाबुआ जनपद पंचायत में 12 कार्य लिए गए है, मेघनगर जनपद पंचायत में 12 कार्य, जनपद पंचायत पेटलावद में 23 कार्य, जनपद पंचायत रामा में 16 कार्य, जनपद पंचायत राणापुर में 13 कार्य, जनपद पंचायत थांदला में 28 कार्य लिए गए है। इस तरह जिले में 104 कार्य की कुल लागत 17.39 करोड है।

Post A Comment: