बड़वानी ~देसाई फाउंडेशन पहल इनीशिएटिव फॉर सोशल चेंज संस्था द्वारा मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया गया~~
देसाई फाउंडेशन पहल इनीशिएटिव फॉर सोशल चेंज संस्था द्वारा संजीवनी ऑफ नर्सिंग कॉलेज में मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया गया मुख्य अतिथि के रूप में ललिता गुर्जर और संजीवनी कॉलेज की प्रिंसिपल श्रीमती सिमरन कुशवाह उपस्थित थे आज विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस है और माहावरी के दिनों में सफाई ना रखने से कहीं तरह के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है हमने जाना कि पीरियड के दौरान हाइजीन का ध्यान ना रखने से क्या समस्या हो सकती हो और इन दिनों स्वच्छता बनाए रखने के लिए किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए इसके बारे में बालिकाओं को बताया गया विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस की शुरुवात 2014 से हुई थी मासिक धर्म यानी माहवारी या पीरियड्स जिसे लेकर आज भी समाज में अलग सोच है आज भी अधिकतर महिलाओं इसके बारे खुलकर बात करने में संकोच करती इसलिए गांव में पीरियड से हाइजीन को लेकर आज भी महिलाओं में जानकारी और जागरूकता की कमी है सेनेटरी पैड का उपयोग कैसे करते हैं और कपड़ा लेने के भी नियम बताएं गये और पीरियड के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया इस कार्यक्रम के दौरान देसाई फाउंडेशन संस्था से मेघा चौहान एवं पहल इनीशिएटिव फॉर सोशल चेंज संस्था से ललिता गुर्जर व समस्त टीम उपस्थित थे
Home
बड़वानी
बड़वानी ~देसाई फाउंडेशन पहल इनीशिएटिव फॉर सोशल चेंज संस्था द्वारा मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया गया~~

Post A Comment: