धार~बदमाश सौंपने पर तेलंगाना पुलिस ने टांडा पुलिस को दिया 50 हजार का इनाम ~~
75 से अधिक चोरी की वारदातों को अंजाम देकर धार के बदमाश छूपे थे जिले में ~~
धार ( डाँ.अशोक शास्त्री )।
टांडा पुलिस ने फरार इनामी बदमाशों को पकड़ने की मुहिम में जिले से दो बदमाशों को पकड़कर तेलंगाना पुलिस को सौंपा है। बदमाश मानसिंह पिता भंवरसिंह निवासी घोड़दलिया तथा रेमसिंह पिता सुवरसिंह निवासी काकड़वा की हैदराबाद पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। दोनों बदमाशों ने तेलंगाना में 75 से अधिक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। चोरियों के दौरान बदमाशों ने करोड़ों का माल चुराया था। बदमाशों को सौंपने पर तेलंगाना पुलिस के एसटीएफ दल के सदस्य एसीपी श्याम बाबू द्वारा टांडा पुलिस को 50 हजार का पुरस्कार दिया गया। एसपी आदित्य प्रतापसिंह के हाथों राशि का चेक टांडा थाना प्रभारी विजयसिंह वास्केल को दिलाया गया।
पहले भी सौंपे है बदमाश
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों आरोपियों द्वारा तेलंगाना राज्य के थाना अलवाल, मियापुर, जगीतयल सिटी, निजामाबाद ग्रामीण, अरमूर, बालानागर, दुनदिगल, जेडीमेटला, पेटबाशिराबाद, मेड़चाल, सिकंदराबाद आदि थाना क्षेत्रों में लगभग 75 चोरी की वारदातों को अंजाम देकर करोडो का माल मश्रुका चोरी करना बताया गया है। टांडा पुलिस द्वारा पूर्व में भी तेलंगना पुलिस को 3 आरोपियों को पकड़कर दिए थे। आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विजय वास्केल, आरक्षक मनीष पाल, अंकित रघुवंशी, नीरज, भानुप्रताप, राहुल भदौरिया तथा धार सायबर शाखा में पदस्थ आरक्षक प्रशांत सिंह चौहान का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Home
धार
धार~बदमाश सौंपने पर तेलंगाना पुलिस ने टांडा पुलिस को दिया 50 हजार का इनाम ~~
75 से अधिक चोरी की वारदातों को अंजाम देकर धार के बदमाश छूपे थे जिले में ~~
धार ( डाँ.अशोक शास्त्री )।

Post A Comment: