।। *सुप्रभातम्* ।।
।। *संस्था जय हो* ।।
।। *दैनिक राशि - फल* ।।
आज दिनांक 31 मई 2022 मंगलवार संवत् 2079 मास ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि सायं 07:19 बजे तक रहेगी बाद द्वितीया तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:46 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:01 बजे होगा । रोहिणी नक्षत्र प्रातः 10:01 बजे तक रहेगा पश्चात् मृगशीर नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृषभ राशि मे रात्रि 11:30 बजे तक भ्रमण करते हुए मिथुन राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 03:34 से 05:26 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:58 से 12:57 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
*~~: विशेष :~~*
आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस , उत्तर श्रंगोन्नति , श्री गंगा दशाश्वमेघ स्नान प्रारंभ , करवीर व्रत , राज योग सायं 07:19 बजे से , कुमार योग प्रातः 10:01 बजे तक रहेगा ।।
*ज्योतिषाचार्य*
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
*आज का राशिफल*
मेष :~ आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । सभी कार्यों में सफलता मिलने से मन हर्ष और प्रसन्न रहेगा । आर्थिक क्षेत्र में दिन लाभदायक होगा । मित्रों और सगे - सम्बंधियों के मिलने से वातावरण ख़ुशनुमा रहेगा ।
वृषभ :~ आज आपका मन अनेक चिंताओं से घिरा रहेगा । स्वास्थ्य भी नरम - गरम रहेगा । विशेष रूप से आँख में तकलीफ होगी । आपके कार्य अधूरे रहेंगे । खर्च बढ़ेगा । उचित पारिश्रमिक न मिलने से निराशा होगी । अविचारी कदम या निर्णय से गलतफहमी न हो इसका ध्यान रखें ।
मिथुन :~ आपका आज का दिन विविध लाभों को लिए साबित होगा । मित्रों से मिलन - मुलाकात आनंदित करेगी । व्यापारी की आय वृद्धि होगी । नौकरी में पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी । स्त्री मित्रों से लाभ होगा । आनंददायक प्रवास होगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।
कर्क :~ नौकरी वालों पर उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि से पदोन्नति हो सकती है । उच्च पदाधिकारियों के साथ महत्त्वपूर्ण मामलों पर खुले मन से चर्चा करेंगे । शारीरिक - मानसिक ताजगी रहेगी । माता से सम्बंध अच्छे रहेंगे । सरकार से लाभ और सांसारिक सुख में वृद्धि होगी ।
सिंह :~ आज आप धार्मिक - माँगलिक कार्यों में भाग लेंगे । व्यवहार न्याय प्रिय रहेगा । धार्मिक प्रवास होगा । स्वास्थ्य नरम - गरम रहेगा । पेट दर्द से परेशान रहेंगे । उच्च पदाधिकारियों से सावधानीपूर्वक बर्ताव करें । नौकरी व्यवसाय में परेशानी आएगी ।
कन्या :~ आज बाह्य खाद्य पदार्थ खाने से आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है । अधिक क्रोध रहने से बोलने पर संयम रखें । पारिवारिक मनमुटाव का अवसर आएगा । पानी से बचें । महत्त्वपूर्ण निर्णय या जोखिम से बचे ।विल , विरासत से सम्बंधित समस्याएँ आएँगी ।
तुला :~ आपका आज का दिन सफलता और आमोद - प्रमोद से बीतने से मन में प्रसन्नता रहेगी । सार्वजनिक कार्यों में सफलता और सिद्धि प्राप्त करेंगे । शारीरिक - मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । उत्साह बढ़ेगा । नौकरी में लाभदायक समाचार मिलेंगे और सहकर्मियों का साथ मिलेगा । विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों की पराजय होगी ।
वृश्चिक :~ आपका आज का दिन सुखमय बीतेगा । शारीरिक - मानसिक प्रफुल्लित रहेंगे । नौकरी वालो को साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा । मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे । लाभ होगा । अधूरे कार्य पूरे होंगे ।
धनु :~ आज आपको पेट समस्याएँ रहेंगी । संतानों का स्वास्थ्य और पढ़ाई की चिंता से मन व्यग्र रहेगा । कार्य में सफलता न मिलने से क्रोध पर काबू रखें । प्रणय के लिए अच्छा है । साहित्य और लेखन में रुचि रहेगी । बातचीत तथा बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहे ।
मकर :~ आपका आज का दिन प्रतिकुलताओं लिए रहेगा , जिससे मन में खिन्नता रहेगी । शारीरिक स्फूर्ति और ताजगी का अभाव रहेगा । सार्वजनिक मानहानि हो सकती है । छाती में दर्द हो सकता है । स्त्रीयों के साथ काम लेने में संभलकर करे ।
कुंभ :~ आज आप तन - मन से प्रसन्न रहेंगे । मन से चिंता दूर होने से उत्साह बढ़ेगा । आनंदपूर्वक समय बीतेगा । लघु प्रयास होंगे । कार्यक्षेत्र में प्रभावकारी परिणाम प्राप्त कर सकेंगे ।
मीन :~ आज आपको क्रोध के कारण किसी से तकरार या मनमुटाव हो सकता है । शारीरिक कष्ट रहेगा । विशेष आँख का ध्यान रखें । पारिवार और प्रेमीजनों द्वारा घर में विरोध का माहौल बनेगा । गलत खर्च होगा । नकारात्मक मन पर हावी न होने दे । ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Post A Comment: