।। *सुप्रभातम्* ।।
।। *संस्था जय हो* ।।
।। *दैनिक राशि - फल* ।।
आज दिनांक 26 मई 2022 गुरुवार संवत् 2079 मास ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि प्रातः 10:55 बजे तक रहेगी बाद द्वादशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:46 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:00 बजे होगा । रेवती नक्षत्र मध्य रात्रि 12:38 बजे तक रहेगा पश्चात् अश्विनी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मीन राशि मे मध्य रात्रि 12:38 बजे तक भ्रमण करते हुए मेष राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 02:02 से 03:43 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:02 से 12:59 बजे तक रहेगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जव का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
*~~: विशेष :~~*
आज अपरा एकादशी व्रत , पंचक रात्रि 12:38 बजे तक ।।
*ज्योतिषाचार्य*
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
*आज का राशिफल*
मेष :~ आपका आज का दिन सामाजिक प्रवृत्तियों और मित्रों के साथ की दौड - धूप में बीतेगा । इन पर खर्च भी होगा । फिर भी सरकारी कामों में सफलता मिलेगी । बुजुर्गों तथा पूजनीय व्यक्तियों से मिलना होगा । दूर रहनेवाली संतानों के शुभ समाचार मिलेंगे । पर्यटन हो सकता है ।
वृषभ :~ आज आप नए कार्यों का आरंभ कर सकेंगे । नौकरी वालों के लिए शुभ है । उन्हें आय वृद्धि या पदोन्नति के योग है । सरकारी लाभ मिलेगा । गृहस्थ जीवन में सुख - शांति रहेगी । उच्च पदाधिकारियों का प्रोत्साहन उत्साह बढ़ाएगा । अधूरे कार्य पूर्ण होंगे । सरकार से लाभ प्राप्त कर सकेंगे ।
मिथुन :~ आज आप का दिन थोड़ी प्रतिकूल रहेगा । शारीरिक स्फूर्ति नही रहने से काम पूरे नहीं होंगे । मानसिक चिंता से व्यग्रता रहेगी । नौकरी - व्यवसाय मे सहकर्मियों का असहयोग से हतोत्साहित रहेंगे ।
कर्क :~ आज आप क्रोध और नकारात्मकता से मानसिक अस्वस्थ्य रहेंगे , जिस पर संयम रखे । खान - पान पर ध्यान न रखें । पारिवारिक वाद - विवाद होगा । खर्च में वृद्धि होने से आर्थिक तंगी रहेगी । नए सम्बंध उपाधिकारक बनेंगे ।
सिंह :~ आज आपके दांपत्यजीवन में मनमुटाव हो सकता है । पति - पत्नी में से किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है । व्यापारी भागीदारों मे धैर्य से काम लें । सार्वजनिक अपयश न हो , ध्यान रखें ।
कन्या :~ आज आपको हर मामले में अनुकूलता रहेगी । घर में सुख - शांति होने से मन प्रसन्न रहेगा । सुखप्रद घटनाएँ घटेंगी । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा । आर्थिक लाभ होगा । कार्यक्षेत्र में भी सहयोग मिलेगा ।
तुला :~ आज आप बौद्धिक चर्चा मे प्रवर्त रहेंगे । कल्पना और सृजनशक्ति से संतोष होगा । व्यर्थ वाद - विवाद या चर्चा में न पड़े । स्वास्थ्य में पाचनतंत्र की समस्याएँ रहेंगी । प्रिय व्यक्ति से मुलाकात सुखद रहेगी ।
वृश्चिक :~ आज आप मानसिक - शारीरिक अस्वस्थ्य रहेंगे । बुजुर्गों से अनबन से मन व्यथित रहेगा । माताजी का स्वास्थ्य खराब होगा । आर्थिक नुकसान और सार्वजनिक मानहानि होगी । जमीन वाहन आदि के सौदे या उसका दस्तावेज बनवाने से बचे ।
धनु :~ आज आप गूढ़ रहस्यमय विद्याएँ और आध्यात्मिकता विशेष रहेगी और उसके संशोधन में रुचि लेंगे । मन शांत और प्रसन्न रहेगा । भाई - बहनों से मेल - जोल रहेगा । नए काम का आरंभ कर सकते हैं । लघु यात्रा हो सकती है । भाग्य वृद्घि होगी ।
मकर :~ आज आप संयमित वाणी से अनेक मुसीबतों से बचा लेगी । इसलिए विचार कर बोलें । पारिवारिक गलतफहमी से मानसिक अस्वस्थता रहेगी । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । शेयर - सट्टे में पूँजी निवेश होगा । विद्यार्थियों का मन नहीं लगेगा ।
कुंभ :~ आज आप शारीरिक - मानसिक स्वस्थ्य रहेंगे । आर्थिक लाभ होगा । सगे - सम्बंधियों तथा मित्रों के साथ मिष्ठान्न और सुरुचिपूर्ण भोजन करेंगे । पर्यटन भी होगा । चिंतन - आध्यात्मिक शक्ति के प्रभाव को समझ सकेंगे । नकारात्मक विचारों को दूर रखने से लाभ होगा ।
मीन :~ आज आपका मन एकाग्र नही रहने से मानसिक व्यग्र रहेंगे । धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा । स्वजनों से दूर रहेंगे । कोर्ट - कचहरी में तथा किसी का जमानती मे न पडे । वाणी असंयमित से झगड़े होंगे । अल्पकालीन लाभ का लालच भारी पड़ेगा । ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Post A Comment: