।। *सुप्रभातम्* ।।
।। *संस्था जय हो* ।।
।। *दैनिक राशि - फल* ।।
आज दिनांक 24 मार्च 2022 गुरुवार संवत् 2078 मास चैत्र कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि मध्य रात्रि 12:10 बजे तक रहेगी बाद अष्टमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:30 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:36 बजे होगा । ज्येष्ठा नक्षत्र सायं 05:30 बजे तक रहेगा पश्चात् मूल नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृश्चिक राशि मे सायं 05:30 बजे तक भ्रमण करते हुए धन राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 02:03 से 03:34 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:09 से 12:58 बजे तक रहैगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जीरा का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
*~~: विशेष :~~*
आज शीतला सप्तमी व्रत एवं पूजन , भद्रा दोपहर 01:13 बजे तक रहेगी । बुध मीन राशि मे प्रातः 10:56 बजे से , शुक्र घनिष्ठा नक्षत्र मे रात्रि 09:48 बजे से , व्यतिपात पुण्यं , गंडमूल संपूर्ण दिनरात ।।
*ज्योतिषाचार्य*
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
*आज का राशिफल*
मेष :~ आपको आज सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी । परिवार में सुख - संतोष रहेगा । मौज - मस्ती और मनोरंजन से भागीदारी में लाभ होगा । जीवनसाथी के साथ अच्छा मेल - जोल रहेगा ।
वृषभ :~ आज आप वाणी और व्यवहार पर संयम रखे । किसी की मजाक से तनाव रहेगा । गलतफहमी होगी । मौज - शौक तथा मनोरंजन पर खर्च होगा । स्वास्थ्य का ध्यान रखें । दुर्घटना से बचें ।
मिथुन :~ आपको आज लाभ ही लाभ है । पारिवारिक सुख - शांति रहेगी । पत्नी खर्च करवाएगी । व्यापार एवं नौकरी में आय बढ़ेगी । घर में शुभ - प्रसंगों होगा । प्रियजनों से मिलन आनंददायक होगा ।
कर्क :~ आज आप शारीरिक - मानसिक अस्वस्थ्य रहेंगे । छाती में दर्द या अन्य विकार से परेशान रहेंगे । परिवार में उग्र वाद - विवाद होगा । शहर में मानहानि न हो उसका ध्यान रखें । स्त्री वर्ग तथा पानी से कोई मुसीबत आ सकती है । खर्च होंगे ।
सिंह :~ आज आप तन - मन से स्वस्थ और प्रफुलित रहेंगे । पड़ोसी और भाई - बंधुओं से सम्बंध मधुर रहेंगे । निर्धारित कार्य पूरे होंगे । छोटा प्रवास होगा । भाग्यवृद्धि के मोके आएंगे । प्रतिस्पर्धियों पर विजय होगी । प्रिय व्यक्ति की निकटता से प्रसन्न रहेंगे ।
कन्या :~ आज आपको नकारात्मक विचार से मन मे अस्वस्थता बढ़ाएँगे । पारिवार मे गलतफहमी या मनमुटाव होगा । अनावश्यक खर्च होगा । विद्यार्थियों का मन नहीं लगेगा । बौद्धिक चर्चा मे विवाद से बचे । प्रवास हो सकता है ।
तुला :~ आप वर्तमान समय में अच्छी तरह आर्थिक आयोजन पूर्ण कर सकेंगे । कलात्मक और सृजनात्मक शक्ति श्रेष्ठतम रहेगी । शारीरिक - मानसिक तंदुरुस्ती रहेंगी । दृढ़ विचार और आत्मविश्वास से कार्य पूर्ण कर सकेंगे । भागीदारों के साथ मेल - मिलाप रहेगा ।
वृश्चिक :~ आज आपके दूर बसनेवाले स्नेहीजन या मित्रों से शुभ समाचार मिल सकते है या लाभ होगा । आमोद - प्रमोद में खर्च होंगे । कोर्ट - कचहरी में सतर्कता से कार्य करे ।
धनु :~ आपका आज का दिन आर्थिक , सामाजिक और कौटुंबिक दृष्टि से लाभदायक है । आय में वृद्धि होगी । व्यापार में वृद्धि और लाभ होगा । वैवाहिक योग है । मांगलिक कार्य होंगे । उत्तम भोजन मिल सकता है ।
मकर :~ आज आपके व्यवसाय में आर्थिक , मान - प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । नौकरी में मेहनत रंग लाएगी । व्यावसाय में दौड़धूप बढ़ेगी । नौकरी में पदोन्नति होगी । सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी और सरकार तथा मित्रों , सम्बंधियों से लाभ होगा ।
कुंभ :~ आज आप अस्वस्थ रहेंगे , परंतु मानसिक स्वस्थता रहेगी । काम में उत्साह नही रहेगा । कार्यालय में पदाधिकारियों से सचेत रहें । उसी तरह प्रतिस्पर्धियों के साथ विवाद टाले ।
मीन :~ आज आपका दिन आकस्मिक लाभ वाला है । व्यापारी के रुके पैसे मिलेंगे । शारीरिक - मानसिक अधिक परिश्रम करने पड़ेंगे । अधिक खर्च होगा । आध्यात्मिक विचार और व्यवहार कुमार्ग पर जाने से रोकेंगे । ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Post A Comment: