।। *सुप्रभातम्* ।।
।। *संस्था जय हो* ।।
।। *दैनिक राशि - फल* ।।
आज दिनांक 11 फरवरी 2022 शुक्रवार संवत् 2078 मास माघ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि दोपहर 01:34 बजे तक रहेगी बाद एकादशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:06 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:08 बजे होगा । मृगशीर नक्षत्र अगले दिन प्रातःकाल 06:11 बजे तक रहेगा पश्चात् आद्रा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृषभ राशि मे सायं 04:58 बजे तक भ्रमण करते हुए मिथुन राशि मे प्रवेश करैंगे । आज का राहुकाल प्रातः 11:09 से 12:33 बजे तक रहैगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:11 से 01:01 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
*ज्योतिषाचार्य*
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
*आज का राशिफल*
मेष :~ आज आपको सभी कार्यों में सफलता मिलने से मन में हर्ष और प्रसन्नता रहेगी । आर्थिक लाभ होगा । मित्रों और सगे - सम्बंधियों के मिलने से घर मे आनंद और उल्लास रहेगा ।
वृषभ :~ आज आपका मन अनेक चिंताओं से घिरा रहेगा । स्वास्थ्य भी नरम - गरम रहेगा । विशेष आँख में तकलीफ होगी । स्नेहीजनों और परिवार मे मनमुटाव से मन में ग्लानि होगी । कार्य अधूरे रहेंगे ।
मिथुन :~ आज आपको परिवार में पुत्रों और पत्नी से लाभदायक समाचार मिलेंगे । मित्रों से मुलाकात आनंदित करेंगे । व्यापारी की आय में वृद्धि होगी । नौकरी में उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी ।
कर्क :~ आज का दिन नौकरी या व्यवसाय वालों के लिए लाभदायक हैं । नौकरी वालों पर उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि से पदोन्नति हो सकती है । उच्च पदाधिकारियों के साथ खुले मन से चर्चा करेंगे ।
सिंह :~ आपका आज का दिन मध्यम रहेगा । धार्मिक और माँगलिक कार्यों में भाग लेंगे । व्यवहार न्याय प्रिय रहेगा । धार्मिक प्रवास होगा । स्वास्थ्य नरम - गरम रहेगा । पेट दर्द से परेशान रहेंगे । विदेशी स्वजनों के समाचार मिलेंगे ।
कन्या :~ आज आपको बाह्य खाद्य पदार्थ खाने से स्वास्थ्य खराब हो सकता है । गुस्सा अधिक रहेगा । अतः बोलने पर संयम रखें । पारिवार मे मनमुटाव होगा । पानी से बचें । महत्त्वपूर्ण निर्णय या जोखिम से बचे ।
तुला :~ आज आपका का दिन सफलता और आमोद - प्रमोद मे बीतेगा , जिससे मन प्रसन्नचित्त रहेगा । सार्वजनिक कार्यों में सफलता मिलेगी । मौज - मस्ती मे खर्च होगा ।
वृश्चिक :~ आज आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएँगे । शारीरिक स्वस्थता तथा मानसिक प्रफुल्लित रहेंगे । नौकरी वालो को कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा । धनलाभ होगा । अधूरे कार्य पूर्ण होंगे ।
धनु :~ आज आपको पेट सम्बंधी समस्याएँ होंगी । संतानों का स्वास्थ्य और उनकी पढ़ाई की चिंता से मन व्यग्र रहेगा । कार्य में असफलता से क्रोध पर काबू रखें । साहित्य और लेखन में रुचि रहेगी ।
मकर :~ आपका आज का दिन प्रतिकुल रहेगा , जिससे मन खिन्न रहेगा । शारीरिक स्फूर्ति और ताजगी नही रहेगी । सार्वजनिक मानहानि हो सकती है । छाती में दर्द रह सकता है ।
कुंभ :~ आज आप तन - मन से प्रसन्नचित्त रहेंगे । चिंता दूर होने से उत्साह बढ़ेगा । भाई - बंधुओं से साथ नए आयोजन करेंगे । उनके साथ आनंदपूर्वक समय बितेगा । लघु प्रयास होंगे ।
मीन :~ आज आपका क्रोधवश किसी से तकरार या मनमुटाव हो सकता है । शारीरिक कष्ट होगा । पारिवारिक और प्रेमीजनों द्वारा घर में विरोध का माहौल बनेगा । गलत खर्च होगा । ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Post A Comment: