नसरुल्लागंज~मुक्तिधाम का निरीक्षण करने आए अधिकारी द्वारा मुक्तिधाम का मेन सड़क गुणवत्ता पूर्वक नहीं पाया गया जिससे अधिकारी ने दिए थे हटाने के आदेश ~~

लेकिन ठेकेदार की दबंगई सामने नसरुल्लागंज नगर परिषद सभी अधिकारी इंजीनियर हुए मौन~~

नसरुल्लागंज से आनंद अग्रवाल जिला ब्यूरो की रिपोर्ट~~

नसरुल्लागंज नगर परिषद द्वारा मुक्तिधाम निर्माण किया जा रहा है जिसमें ठेकेदार की दबंगई खुलेआम देखने को मिल रही है क्योंकि कुछ दिन पहले निर्माण कार्य का निरीक्षण करने आए इंजीनियर एवं अधिकारी द्वारा मुक्तिधाम मैं बन रहे सीसी रोड गुणवत्ता पूर्वक नहीं पाएगा जिस पर इंजीनियर एवं अधिकारी ने सीसी सड़क पर निकलाने के आदेश नसरुल्लागंज इंजीनियर दीपक यादव को दिए और कहा कि इन दोनों सड़क को हटाकर पुनः सड़क निर्माण किया जावे लेकिन ठेकेदार की दबंगई से उस सड़क को नहीं हटाया गया और उसके आगे का सड़क का निर्माण शुरू कर दिया गया  इससे यही लगता है कि नसरुल्लागंज नगर परिषद अधिकारी एवं इंजीनियर ठेकेदार की दबंगई के सामने नतमस्तक हो गए इसीलिए तो इंजीनियर अधिकारी द्वारा जिस सड़क को हटाने का आदेश इंजीनियर को  दिया था उसे आज तक नहीं हटाया गया और ठेकेदार द्वारा आगे का रोड निर्माण कार्य शुरू कर दिया और जिस सीसी सड़क निर्माण हो रहा है बे भी गुणवत्ता पूर्वक नहीं है फोटो को वीडियो में आप देख सकते हैं


Share To:

Post A Comment: