राजोद~वरिष्ठ एवं सामाजिक धार्मिक कार्यों में अग्रणी भूरालाल जी शर्मा उम्र 87 वर्ष का दुःखद निधन~~

पवन वीर राजोद 9993688124~~

राजोद ~ग्राम धोलगढ़ (राजोद)के मूल निवासी राजगोर ब्राहमण समाज के वरिष्ठ एवं सामाजिक धार्मिक कार्यों में अग्रणी भूरालाल जी शर्मा उम्र 87 वर्ष का  कल्याणपुरा  में दिनाक 28-01- 2022 शुक्रवार को दुःखद निधन हो गया
समाज में रहा विशेष योगदान .......

स्व.मालाजी राजगौर ब्राह्मण के पुत्र पेशे से शिक्षक श्री भूरालाल जी शर्मा धोलगढ़ राजोद निवासी अपने बड़े भाई ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ स्व.राणा जी पुरोहित के साथ मिलकर राजगोर ब्राह्मण समाज के उन्नति एवं उत्थान तथा कल्याण के लिए कई प्रकार के कार्य किए ,वहीं इनके द्वारा समाज में कुरीतियों को समाप्त करा कर आगे बढ़ाने के लिए भी काफी प्रयास किए गए । इनके पढ़ाये शिष्य आज कई उच्च पदों पर शासन प्रशासन में अपनि सेवाएं दे रहे है । आप हमेशा धार्मिक कार्यों में अग्रणी होकर आपके सहयोग व नेतृत्व तथा मार्गदर्शन में समाज मे कई उत्क्रष्ट कार्य सम्पादित हुए । आप अपने पीछे पुत्र , पौत्र , प्रपौत्र , नाती , भरा पूरा परिवार छोड़ गए ।

दूर दूर से समाजजन शामिल हुये अंतिम यात्रा में ....

अंतिम संस्कार शनिवार को कल्याणपुरा स्थित मुक्तिधाम पर हुआ जहां पर धोलगढ़, राजोद,पेटलावद , रायपुरिया, कल्याणपुरा , झाबुआ , राजगढ़ , गोंदीखेड़ा , सरदारपुर , लाबरिया , बेटमा , इंदौर , धार बदनावर सरदारपुर , दोत्र्या सहित गुजरात , राजस्थान , महाराष्ट्र के समाज जनों सहित गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार पुत्र डॉ.रमेश शर्मा , पौत्र भरत शर्मा एवं डॉ.नरेश शर्मा के द्वारा किया गया ।

ग्राम राजोद के विमल जैन(मालवी),मनोहर दादा रजक,जगदीश कावलिया सहित गणमान्य नागरिको के द्वारा स्वर्गीय श्री भूरालाल जी शर्मा को श्रद्धांजलि दी ।


Share To:

Post A Comment: