झाबुआ~स्थानीय अवकाश को छोड़,आज से 31 मार्च तक शनिवार-रविवार को भी खुले रहेंगे उप पंजीयक कार्यालय,होंगी रजिस्ट्रियां~~

राजस्व बढ़ाने की चिंता-इस शनिवार-रविवार से जिले के चारों  उप पंजीयक कार्यालय में होगा काम,लोकेशन जियो टैगिंग का कार्य भी अंतिम चरणों में~~

झाबुआसंजय जैन~~

प्रदेश सरकार अपने राजस्व को बढ़ाने के लिए अब कलेक्टर द्वारा घोषित स्थानीय अवकाश को छोड़कर शनिवार-रविवार सहित सभी सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी पंजीयक कार्यालय खोलने के निर्देश दिए है। आज 29 जनवरी से 31 मार्च तक प्रदेश सहित झाबुआ जिले के चारों उप पंजीयक कार्यालय अवकाश के दिन भी खुलेंगे और लोग रजिस्ट्रियां  करवाने सहित अन्य दस्तावेजों का भी पंजीयन करवा सकेंगे।
राजस्व बढ़ाने की चिंता .....
कोरोना संक्रमण के कारण एक तरफ  सरकार द्वारा तमाम तरह के प्रतिबंध लगाने के साथ ही शासकीय कार्यालयों में सप्ताह में पांच दिन काम करवा रही है। अर्थात शनिवार-रविवार को तमाम शासकीय कार्यालयों में अवकाश रखा जा रहा है। दूसरी तरफ  सरकार को अपना राजस्व बढ़ाने की चिंता भी है। मप्र महानिरीक्षक पंजीयक कार्यालय भोपाल द्वारा आदेश जारी किया गया। जिसमें स्थानीय अवकाश को छोड़कर सभी सार्वजनिक अवकाश के दिनों में सभी पंजीयक कार्यालय खोलने के आदेश जारी किए है। जिसके तहत आज29 जनवरी से 31 मार्च तक यह आदेश लागू होगा औैर इसी शनिवार-रविवार से ही कलेक्टोरेट परिसर स्थित उप पंजीयक कार्यालय सहित जिले के चारों उप पंजीयक कार्यालयों पर आम दिनों की तरह दस्तावेज पंजीयन का कार्य होगा।
उठाना चाहती सरकार भी फायदा......
कोरोना संक्रमण के कारण पिछले चार सालों से गाइडलाइन में परिवर्तन नहीं हुआ है। इस साल सरकार गाइडलाइन बढ़ाने की तैयारी में है। यही कारण है कि इस साल भी फरवरी-मार्च में जमीन खरीदने वालों की संख्या बढ़ेगी। विभाग की माने तो इस साल 5 से लेकर 25 फीसदी तक दरे बढ़ता तय है और कुछ क्षेत्रों में यह दर 50 फीसदी से भी ऊपर जा सकती है। ऐसे में जो लोग सपनों का घर या जमीन खरीदना चाहते है वे और जिन्होंने से सौदे अटका रखे है। वे लोग गाइडलाइन दर बढऩे के पहले दस्तावेज पंजीयन करवाएंगे। सरकार भी इसी बात का फायदा भी उठाना चाहती है।
इस बार बढऩा है गाइडलाइन.....
आदेश मिल चुके हैं आज 29 जनवरी से स्थानीय अवकाश को छोड़कर शनिवार-रविवार और अन्य सार्वजनिक अवकाश के दिन भी पंजीयक कार्यालय खोलने के आदेश मिले है। ताकि भीड़ न लगे और जनता को दस्तावेज पंजीयन करवाने में दिक्कत न हो जियो टैगिंग का काम भी अंतिम चरण में चल रहा है।
....अमरीश नायडू -जिला पंजीयक-झाबुआ


Share To:

Post A Comment: