।।  *सुप्रभातम्*  ।।
                ।।  *संस्था  जय  हो*  ।।
        ।।  *दैनिक  राशि  -  फल*  ।।
        आज दिनांक 31 जनवरी 2022 सोमवार संवत् 2078 मास माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि दोपहर 02:19 बजे तक रहेगी बाद अमावस्या तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:12 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:11 बजे होगा । उत्तरा षाढा नक्षत्र रात्रि 09:57 बजे तक रहेगा पश्चात् श्रवण नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मकर राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 08:31 से 09:54 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:14 से 01:04 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देख कर यात्रा आरंभ करे ।।  जय  हो  ।।

                  *ज्योतिषाचार्य*
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
          श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
                  मो. नं.  9425491351

                    *आज का राशिफल*

          मेष :~ आपका आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अनोखी अनुभूति करानेवाला होगा । गूढ़ और रहस्यमय विद्याओं में रुचि लेंगे । आध्यात्मिक सिद्धियाँ मिल सकती है । नए कार्य के प्रारंभ के लिए शुभ नहीं है ।

          वृषभ :~ आज आप स्नेहीजनों और मित्रों के साथ उत्तम भोजन कर सकते है । विदेशी स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे । आकस्मिक लाभ होगा । व्यापार में वृद्धि होगी । सामाजिक एवं सार्वजनिक क्षेत्र में यश एवं प्रतिष्ठा होगी ।

          मिथुन :~ आज कार्य सफलता और यश एवं कीर्ति प्राप्त करने के लिए दिन शुभ है । घर में सुख - शांति का माहौल रहेगा । शारीरिक - मानसिक स्वस्थ्य रहेगें । आर्थिक लाभ हो सकता हैं ।
 
          कर्क :~ आज आपको शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता से बेचैनी रहेगी । आकस्मिक खर्च होगा । आपसी वाद - विवाद से मनमुटाव होंगे । पेट तथा पाचनतंत्र की परेशानी रहेगी ।

          सिंह :~ आज परिवार में मनमुटाव का वातावरण रहेगा । मां का स्वास्थ्य खराब होगा । मन में नकारात्मक विचार आने से उदासी रहेगी । जमीन , मकान , वाहन आदि के दस्तावेजों को बहुत ध्यान से करे ।

          कन्या :~ आज आपका शारीरिक - मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । साथ ही प्रेमपूर्ण सम्बंधों से द्रवीभूत होंगे । प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे । भाग्यवृद्धि का योग होने पर भी किसी भी कार्य में अविचारी कदम से हानि हो सकती है ।

          तुला :~ आज आप महत्त्वपूर्ण निर्णय न ले । नए कार्य प्रारंभ न करें । वाणी पर संयम रखने से परिजनों से वादविवाद नहीं होगा । जिद्दीपन छोड़कर समाधान करे । आर्थिक लाभ हो सकता है । स्वास्थ्य का ध्यान रखें ।

          वृश्चिक :~ आज आपका परिवार के साथ आमोद - प्रमोद में दिन व्यतीत होगा । शारीरिक - मानसिक प्रसन्नता रहेगी । प्रिय व्यक्तियों से मुलाकात सफल और आनंददायक रहेगी । कोई शुभ समाचार मिलेगा ।

          धनु :~ आपका आज का दिन कष्टदायक रहेगा । पारिवारिक मनमुटाव होगा । स्वभाव में क्रोध रहने से किसी के साथ उग्र तकरार हो सकता है ।

          मकर :~ आज लाभदायक दिन में आपके घर में किसी शुभ प्रसंग का आयोजन हो सकता है । किसी वस्तु की खरीदारी के लिए शुभ है । शेयर - सट्टा मे लाभ होगा ।

          कुंभ :~ आज आप पर उच्च पदाधिकारी और बुजुर्गों की कृपादृष्टि रहेगी । सभी काम सरलता से होंगे । नौकरी - व्यवसाय में अनुकूलता रहेगी । मानसिक राहत रहेगी ।

          मीन :~ आज आपको तन - मन से थकान तथा बेचैनी रहेगी । संतान की चिंता होगी । नौकरी में उच्च पदाधिकारियों से वादविवाद होने से नाराजगी झेलनी पड़ेगी । प्रतिस्पर्धी सिर उठाएँगे , नकारात्मक विचारों से घिरे रहेंगे । ( डाँ.अशोक शास्त्री )

।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।


Share To:

Post A Comment: