।।  *सुप्रभातम्*  ।।
                ।।  *संस्था  जय  हो*  ।।
        ।।  *दैनिक  राशि  -  फल*  ।।
        आज दिनांक 30 जनवरी 2022 रविवार संवत् 2078 मास माघ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि सायं 05:29 बजे तक रहेगी बाद चतुर्दशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:11 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:11 बजे होगा । पूर्वा षाढा नक्षत्र मध्य रात्रि 12:23 बजे तक रहैगा पश्चात् उत्तराषाढ़ा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा धन राशि मे अगले दिन सूर्योदय पूर्व प्रातःकाल 05:46 बजे तक भ्रमण करते हुए मकर राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल सायं 04:54 से 06:11 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:18 से 01:02 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दलिया का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।।  जय  हो  ।।

                  *ज्योतिषाचार्य*
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
          श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
                  मो. नं.  9425491351

                    *आज का राशिफल*

          मेष :~ आज आप वाणी और व्यवहार में संयम रखने के साथ रागद्वेष से दूर रहे । हित शत्रुओं से संभलकर रहे । किसी नए कार्य का प्रारंभ नही करें ।

          वृषभ :~ आपका आज का दिन शुभफलदायक है । शारीरिक स्वस्थ रहेगें । मानसिक प्रसन्नता रहेगी । परिवार तथा निकट के लोगों के साथ अधिक समय बितेगा । सामाजिक जीवन में सफलता और यश मिलेगा ।

          मिथुन :~ आज आप  परिवार के साथ आप आनंद - उल्लास के माहौल में सुखपूर्वक बिताएँगे । आर्थिक लाभ हो सकता है । आवश्यक खर्च होगा । शारीरिक और मानसिक से स्वस्थता रहेगी ।
 
          कर्क :~ आज आपको मित्रों और संतानों की चिंता रहेगी । आकस्मिक खर्च होगा । विवादजनक प्रसंगो को टाले ।  प्रवास भी न करें । अजीर्ण , अरुचि जैसे रोग होंगे । बौद्धिक चर्चा से दूर रहें ।

          सिंह :~ आज आप वाणी और व्यवहार पर संयम से वाद - विवाद से बच सकेंगे । माता से विवाद हो सकता है । वैचारिक नकारात्मकता रह सकती है । स्थायी संपत्ति के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर सावधानी से करें । पानी से बचे ।

          कन्या :~ आप आज शारीरिक - मानसिक प्रसन्नता से मन शांत रहेगा । कार्य में सफलता मिलेगी । परिवार और स्नेहीजनों से संबंधों में मधुरता रहेगी । उनका सहयोग भी मिलेगा ।

          तुला :~ आज आपमे दुविधा रहने से अनिर्णय की स्थिती रहेगी । आवश्यक कार्य प्रारंभ नही करे । व्यवहार की जड़ता से दुःख हो सकता है ।

          वृश्चिक :~ आज आप शारीरिक और मानसिक प्रसन्न रहेंगे । परिवार में सुख - शांति रहेगी । मित्रों और स्नेहीजनों की मुलाकात से आनंद होगा । किसी रमणीयस्थल पर प्रवास हो सकता है ।

          धनु :~ आज आपको वाणी और व्यवहार पर संयम न रखने से परेशानी हो सकती है । क्रोध पर संयम बरतें नहीं तो वाद - विवाद हो सकता है । मानसिक चिंता सताएगी । अकस्मात से संभलें । आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा ।

          मकर :~ आज आपकी सम्बंधियों और मित्रों आनंददायी भेंट होगी । व्यापार मे लाभ होगा । प्रवास या पर्यटन होगा तथा मित्रों से उपहार मिलेंगे । नई वस्तुओं की खरीदी पर व्यय होगा ।

          कुंभ :~ आज आपकी शारीरिक और मानसिक स्थति अच्छी रहेगी । व्यवसाय मे कार्य की प्रशंसा होगी । कार्यालय में सहकर्मचारियों का सहयोग मिलेगा । सामाजिक मान - सम्मान मिलेगा ।

          मीन :~ आपका आज उच्च अधिकारी के साथ सम्बंधों में दरार न पडे़ इसका ध्यान रखे । शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता रहेगी । प्रतिस्पर्धियों से वाद - विवाद टालें । वैचारिक नकारात्मकता को दूर करे । ( डाँ.अशोक शास्त्री )

।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।


Share To:

Post A Comment: