झाबुआ~15 से दो भागों में होगी प्रतिभा पर्व परीक्षा~~
झाबुआ। संजय जैन~~
कक्षा पहली से आठवीं तक की प्रतिभा पर्व परीक्षा 50 फीसदी यानी कक्षा के आधे विद्यार्थियों के साथ होगी। पहले दिन परीक्षा से चूके 50प्रतिशत विद्यार्थी दूसरे दिन परीक्षा देंगे। जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य शिक्षा केंद्र ने यह निर्णय लिया है। जिले में कक्षा पहली से आठवीं तक के सरकारी स्कूलों में 15 जनवरी से 24 जनवरी तक प्रतिभा पर्व परीक्षा का आयोजन होगा। कक्षा तीसरी से पांचवीं तक की परीक्षा दोपहर 12 से 2.30 बजे तक व 6वीं से 8वीं तक की परीक्षा सुबह 9 से 11.30 बजे तक होगी।
कक्षा 6वीं से 8वीं का टाइम टेबल........
दिनांक दिन विषय
15 जनवरी शनिवार प्रोजेक्ट कार्य के लिए सभी विषयों की बुकलेट बच्चों को देना व पूर्ण कराना।
17 जनवरी सोमवार प्रथम भाषा,विशिष्ट हिंदी,अंग्रेजी,उर्दू,मराठी।
18 जनवरी मंगलवार गणित,विज्ञान।
19 जनवरी बुधवार सामाजिक विज्ञान,द्वितीय भाषा-सामान्य अंग्रेजी,अन्य।
20 जनवरी गुरुवार सामान्य हिंदी,अंग्रेजी,उर्दू,मराठी आदि।
21 जनवरी शुक्रवार तृतीय भाषा-सामान्य संस्कृत,उर्दू,मराठी।
22 जनवरी शनिवार द्वितीय भाषा-सामान्य अंग्रेजी,अन्य।
24 जनवरी सोमवार विज्ञान,सामाजिक विज्ञान,सामान्य हिंदी,अंग्रेजी,उर्दू, मराठी आदि।
कक्षा तीसरी से पांचवीं तक का टाइम टेबल.......
दिनांक दिन विषय
15 जनवरी शनिवार प्रोजेक्ट कार्य के लिए सभी विषयों की बुकलेट बच्चों को देना व पूर्ण कराना।
17 जनवरी सोमवार सामान्य हिंदी
18 जनवरी मंगलवार प्रथम भाषा,हिंदी विशिष्ट,अंग्रेजी,उर्दू,मराठी।
19 जनवरी बुधवार द्वितीय भाषा,सामान्य अंग्रेजी,अन्य।
20 जनवरी गुरुवार गणित,प्रथम भाषा,विशिष्ट हिंदी,अंग्रेजी,उर्दू,मराठी।
21 जनवरी शुक्रवार पर्यावरण अध्ययन,गणित
22 जनवरी शनिवार अतिरिक्त विषयए सामान्य उर्दू।
कोविड-19 के नियमों से कराई जाएगी परीक्षा...
प्रतिभा पर्व परीक्षा 50 प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति में होगी। बचे शेष विद्यार्थियों की परीक्षा अगले दिन ली जाएगी। कोविड-19 के नियमों का पालन कराया जाएगा।
............रालुसिंह सिंगार-डीपीसी-झाबुआ

Post A Comment: