।। *सुप्रभातम्* ।।
।। *संस्था जय हो* ।।
।। *दैनिक राशि - फल* ।।
आज दिनांक 11 नवंबर 2021 गुरुवार संवत् 2078 मास कार्तिक शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि प्रातःकाल 06:50 बजे तक रहेगी बाद मे अष्टमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:41 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:40 बजे होगा । श्रवण नक्षत्र दोपहर 02:59 बजे तक रहेगा पश्चात् धनिष्ठा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मकर राशि मे मध्य रात्रि पश्चात 02:51 बजे तक भ्रमण करते हुए कुंभ राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 01:29 से 02:51 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:45 से 12:29 बजे तक रहेगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जीरा का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
*~~: विशेष :~~*
आज भद्रा प्रातः 06:50 से सायं 06:21 बजे तक रहेगा , डाला छठ पर्व पर उदयगामी सूर्य अर्घ , जालाराम जयंती , अष्टमी तिथि क्षय , दुर्गाष्टमी , गोपाष्टमी , अष्टाह्रिक महापर्व , पंचक मध्य रात्रि 02:51 से , महापात मध्य रात्रि पश्चात् 04:05 बजे से ।।
*ज्योतिषाचार्य*
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
*आज का राशिफल*
मेष :~ आज आप कार्यालय में महत्त्वपूर्ण मुद्दों के सम्बंध में उच्च पदाधिकारियों से विचार - विमर्श करेंगे । आफिस के कामकाज के हेतु प्रवास होगा । कार्यभार बढ़ेगा । पारिवार में गहरी रुचि लेकर विचार - विमर्श करेंगे ।
वृषभ :~ आज आपको विदेश यात्रा के लिए सुनहरे मोके मिलेंगे । विदेश बसनेवाले स्नेही या मित्र का समाचार मिलेगा । व्यापारियों को लाभ होगा । नए आयोजन हाथ में ले सकेंगे । लंबी दूरी की यात्रा होगी , तीर्थ यात्रा होगी ।
मिथुन :~ आज आप अधिक क्रोध पर नियंत्रण रखे । बदनामी और निषेधात्मक विचारों से दूर रहे । पारिवारिक सदस्य और आफिस में सहकर्मियों से मनमुटाव या विवाद के प्रसंग बनेंगे । बीमार मरीज़ को नई चिकित्सा और आपरेशन न करावाए ।
कर्क :~ आपका आज का दिन सामाजिक और व्यावसाय में लाभदायक रहेगा । मौजशौक , उत्तम आभूषण और वाहन की खरीदारी करेंगे । भागीदारी में लाभ होगा । पर्यटन हो सकता है ।
सिंह :~ आज आपमे उदासीन वृत्ति और संदेह होने से मानसिक अस्वस्थ रहेंगे । फिर भी घर में शांति रहेगी । दैनिक कार्यों में अवरोध आएगा । अधिक परिश्रम करने के बाद अधिकारियों से वाद - विवाद में न पड़ें ।
कन्या :~ आज आप चिंता , उद्वेगपूर्ण किसी न किसी कारण से मन चिंतित रहेगा । विशेष संतानों और स्वास्थ्य के बारे में चिंतित रहेंगे । विद्यार्थियों को कठिनाइयाँ आएँगी । आकस्मिक खर्च हो सकता है । शेयर सट्टे से दूर रहे ।
तुला :~ आज आप अधिक भावनाशील रहने से मानसिक अस्वस्थ रहेंगे । यात्रा के लिए समय अनुकूल नहीं है । कौटुंबिक और जमीन - जायदाद से सम्बंधित चर्चाओं में सावधानी रखे । पानी से संभले ।
वृश्चिक :~ आज आपका दिन कार्य सफलता , आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए अच्छा है । नए कार्य आरंभ कर सकते हैं । भाई - बंधुओं का व्यवहार अधिक सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा । प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे ।
धनु :~ आज आप दुविधा मनःस्थिति और उलझे हुए पारिवारिक वातावरण से परेशान रहेंगे । निरर्थक खर्च होगा । विलंब से कार्य पूरे होंगे । महत्त्वपूर्ण निर्णय लेना हितकर नहीं है । पारिवारिक गलतफहमी टालने का प्रयास करे ।
मकर :~ आज आपके हर कार्य सरलता से होंगे । मित्रों , सम्बंधियों से भेंट मिलेंगी , शारीरिक , मानसिक प्रफुल्लित रहेंगे । नौकरी व्यवसाय में अनुकूल परिस्थिति रहेगी । गिरने - चोट लगने से बचे ।
कुंभ :~ आप आज किसी के जमानती न होने तथा लेन - देन न करे । स्वास्थ्य का ध्यान रखें । किसी से गलतफहमी होने से झगड़ा होगा । किसी का भला करने में परेशानी आ सकती है । दुर्घटना से बचें ।
मीन :~ आज आपका दिन लाभदायक है । नौकरी व्यवसाय में आय वृद्धि होगी । बुजुर्गों और मित्रों से कुछ लाभ होगा । नए मित्र बनेंगे जो भविष्य मे लाभदायक होगी । माँगलिक अवसरों में जाएंगे । ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Post A Comment: