।। *सुप्रभातम्* ।।
।। *संस्था जय हो* ।।
।। *दैनिक राशि - फल* ।।
आज दिनांक 09 अगस्त 2021 सोमवार संवत् 2078 मास श्रावण शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 06:57 बजे तक रहेगी पश्चात् द्वितीया तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:05 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:59 बजे होगा । अश्लेषा नक्षत्र प्रातः 09:50 बजे तक रहेगा पश्चात् मघा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कर्क राशि मे प्रातः 09:50 बजे तक भ्रमण करते हुए सिंह राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 07:39 से 09:16 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:04 से 12:56 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देख कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
*ज्योतिषाचार्य*
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
*आज का राशिफल*
मेष :~ आपका आज पारिवारिक उग्र वाद - विवाद से मन मे ग्लानि रहेगी । छाती में दर्द या किसी विकार से व्यग्रता रहेगी । अनावश्यक खर्च से बचे । मन चिंताग्रस्त रह सकता है । दोपहर बाद शारीरिक और मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। बौद्धिक चर्चा से दूर रहे ।
वृषभ :~ आज आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी । प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी । सामाजिक मान - सन्मान मिलेगा । परंतु मध्याहन के बाद झगडे का माहौल बनेगा । प्रफुल्लितता और स्फूर्ति हताशा में बदल जाएगी । मानहानि से बचे ।
मिथुन :~ आज प्रातःकाल आपका मन क्रोधित रहेगा । शारीरिक और मानसिक व्यग्रता होगी । व्यर्थ का व्यय होगा । विद्यार्थीयों को अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे । भाई - बंधुओं से प्रेम बढेगा । भाग्यवृध्धि के प्रसंग बनेंगे । कार्य सफलता से उत्साह बढेगा ।
कर्क :~ आज आप कुछ अधिक ही संवेदनशील रहेंगे । शारीरिक और मानसिक सुख मिलेगा । परंतु मध्याहन के बाद परिवारिक बोलचाल में उग्रता से मन व्यथित हो सकता है । नकारात्मक मनोवृत्ति एवं हताशाजनक विचार आ सकते हैं । क्रोध पर संयम रखे ।
सिंह :~ आपको आज वाणी और व्यवहार में संयम रखे । स्नेहीजनों से मनदुःख हो सकता है । आय की अपेक्षा अधिक व्यय होगा । स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहे । मध्याहन के बाद का समय अनुकूल होगा । नए कार्य प्रारंभ कर सकेंगे । कार्य मे सफलता मिलेगी । आर्थिक लाभ भी होगा ।
कन्या :~ आज आपको विविध क्षेत्रों से लाभ हो सकता हैं । व्यावसाय में लाभ होगा । सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा । मध्याहन के बाद मन अनिश्चितता में उलझा रहेगा । संबंधियो से भेदभाव हो सकता है । किसी से उग्र चर्चा न हो इसका ध्यान रखे । स्वास्थ्य नरम - गरम रहेगा । आय की तुलना में अधिक व्यय होगा ।
तुला :~ आज का दिन आप के लिये शुभ है । धार्मिक काम और दैवियदर्शन के लाभ मिलेंगे । विविध क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है । अधिकारीयों से प्रोत्साहन मिलेगा । पदोन्नति के योग हैं एवं मनवाँछित वृद्धि होगी । तन - मन से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।
वृश्चिक :~ आज का दिन आपके लिए शुभ है । विविध क्षेत्रो में लाभ मिल सकता है । विदेश गमन के लिए परिस्थिति अनुकूल होगी । उच्च अधिकारी कार्य से प्रसन्न रहेंगे और वे प्रोत्साहित कर सकते हैं । स्थानवृद्धि की संभावना है । शारीरिक और मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा ।
धनु :~ आज आप किसी भी नए कार्य का प्रारंभ न करे । हताशा और ग्लानि मन में रहेगी । क्रोध पर संयम रखे । परिवारिक वाद - विवाद न करे । फिर भी मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक स्थिति में सुधार हो सकता है । पारिवारिक कठिनाइयाँ भी कम होंगी ।
मकर :~ आपका आजका दिन मित्रो ओर स्वजनों के साथ बहुत आनंद मे बीतेगा । भागीदारी से लाभ होगा । प्रवास की सुस्मृतियाँ मन में अंकित रहेंगी । व्यापार में भी लाभ होगा , परंतु मध्याहन के बाद समय प्रतिकूल है । शारीरिक और मानसिक अस्वस्थ रहेंगे । नकारात्मक विचारों से मन व्यग्र रहेगा । परिवारिक विवाद हो सकता है ।
कुंभ :~ आपका आजका दिन शुभ फलदायक रहेगा । व्यवसायिकों के लिए अनुकूल रहेगा । शारीरिक और मानसिक स्वस्थ रहेंगे । दिनभर मनोरंजक प्रवृत्ति में व्यस्त रहेंगे ।
मीन :~ आज आपको अशांति और उद्वेग रहेगा । किसी कारण खर्च आएगा । स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा , परंतु मध्याहन के बाद घर में आनंद और शांति का वातावरण बनेगा । कार्य में यशकिर्ति मिलेगी । व्यवसाय में लाभ होगा । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Post A Comment: